सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। बसई डांग थाना प्रभारी संपत सिंह ने बताया कि थाना इलाके के रजई पोलिंग बूथ पर दो पक्षों में फर्जी मतदान को लेकर झड़प हुई थी। पुलिस बनने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कर दिया है। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक चल रही है।