जानकारी के अनुसार सरदारशहर के राजकीय अंजुमन विद्यालय के मतदान बूथ पर पार्षद प्रतिनिधि आसिफ खोखर के मारपीट का मामला सामने आया है। जिसके बाद से वहां माहौल गरमा गया है। मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पार्षद आसिफ खोखर ने आरोप लगाया कि 5 से 7 लोगों ने उनके मारपीट की है। वहीं घटना के बाद निर्दलीय प्रत्याशी राजकरण चौधरी और विधायक अनिल शर्मा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।