9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अशोक गहलोत के गढ़ में भाजपा को लग रहा गहरा आघात, पहले रुझान में साफ होने लगी है चुनाव की तस्वीर

इस रिपोर्ट में जानिए क्या है जोधपुर जिले की लेटेस्ट अपडेट्स...
less than 1 minute read
Google source verification
elections in rajasthan 2018

Rajasthan Elections 2018 ,raj election 2018, elections in Rajasthan, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जोधपुर. जैसे-जैसे राजस्थान विधानसभा चुनावों के परिणामों के रुझान आने लगे हैं, चुनावों की तस्वीर साफ होती जा रही है। लगातार चल रही मतगणना के बीच आ रहे रुझान से यह साफ होने लगा है कि भाजपा को गहरा आघात पहुंचा है। ताजा जानकारी के अनुसार फलोदी में सिर्फ पब्बाराम ही भाजपा की साख बचाते हुए चल रहे हैं। वहीं अन्य सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी भारी मतों से आगे चल रहे हैं। जोधपुर में दो मतगणना स्थल बनाए गए हैं। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में जोधपुर शहर, सूरसागर, सरदारपुरा, ओसियां, लूणी, भोपालगढ़ क्षेत्रों की मतगणना चल रही है। वहीं राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में फलोदी, लोहावट, बिलाड़ा और शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना चल रही है। पुलिस की माकूल व्यवस्था है। इस रिपोर्ट में जानिए क्या है जोधपुर जिले की लेटेस्ट अपडेट्स...


जोधपुर जिले से स्थिति
- फलोदी से भाजपा के पब्बाराम 5477 वोट से आगे
- लोहावट से कांग्रेस के किसनाराम विश्नोई 33112 वोट से आगे
- शेरगढ़ से कांग्रेस की मीना कवर 10024 वोट से आगे
- ओसिया से कांग्रेस की दिव्या मदेरणा 21848 वोट से आगे
- भोपालगढ़ से आरएलपी के पुखराज गर्ग 949 वोट से आगे
- सरदारपुरा से कांग्रेस के अशोक गहलोत 29408 वोट से आगे
- जोधपुर शहर से कांग्रेस की मनीषा पवार 8421 वोट से आगे
- सूरसागर से कांग्रेस के अयूब खान 10522 वोट से आगे
- लूणी से कांग्रेस के महेंद्र विश्नोई 4378 वोट से आगे
- भोपालगढ़ से कांग्रेस के हीराराम मेघवाल 11443 वोट से आगे

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग