9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिलाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी मेघवाल के सिर सजा जीत का सेहरा, समीकरण नहीं बिगाड़ पाए बागी झाला

कांग्रेस के हीराराम मेघवाल को 74851 वोट मिले हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अर्जुनलाल को 65399 वोट मिले।
less than 1 minute read
Google source verification
elections in rajasthan 2018

Rajasthan Elections 2018 ,raj election 2018, elections in Rajasthan, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जोधपुर. बिलाड़ा में पिछले दो बार से यहां भाजपा के अर्जुनलाल गर्ग जीत दर्ज करवाते रहे हैं। इस बार कांग्रेस के बागी विजेन्द्र झाला मैदान में राजनीति में तडक़ा लगाने उतरे थे। आरक्षित सीट पर झाला इस बार दोनों पार्टियों के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए उतर थे लेकिन समीकरण कांग्रेस के पक्ष में बैठते नजर आ रहे थे। शुरुआती रुझान में झाला ने अच्छी बढ़त भी ली थी लेकिन फिर कांग्रेसी प्रत्याशी हीराराम मेघवाल बढ़त लेते हुए दिखे। कांग्रेस के हीराराम मेघवाल को 74851 वोट मिले हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अर्जुनलाल को 65399 वोट मिले। जीत का अंतर 9452 वोटों का रहा। झाला को 37252 वोट हासिल हुए। जोधपुर में दो मतगणना स्थल बनाए गए हैं। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में जोधपुर शहर, सूरसागर, सरदारपुरा, ओसियां, लूणी, भोपालगढ़ क्षेत्रों की मतगणना चल रही है। वहीं राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में फलोदी, लोहावट, बिलाड़ा और शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना चल रही है। पुलिस की माकूल व्यवस्था है।

बिलाड़ा विस क्षेत्र

मतदान
2013 - 69 प्रतिशत
2018 - 69.19
अंतर - 0.19 फीसदी बढ़ा

मतदाता 2013
पुरुष - 121783
महिला - 111413

मतदाता 2018
पुरुष - 137201
महिला - 127432

भाजपा - अर्जुनलाल गर्ग
कांग्रेस - हीराराम मेघवाल
बागी - विजेन्द्र झाला रालोपा

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग