
जोधपुरवासियों की इम्यूनिटी बढ़ाने अब सरकार दे रही होम्योपैथी दवा, खाली पेट लेना होगा फायदेमंद
जोधपुर. जोधपुरवासियों की रोग प्रतिरोधक (इम्यूनिटी) बढ़ाने के लिए सरकार अब उन्हें होम्योपैथी दवा की डोज दे रही है। जिससे वे कोरोना की चपेट में आने से बच सके। इसको लेकर स्थानीय प्रशासन एवं सीएमएचओ ने तैयार कर ली है। एनजीओ के सहयोग से शहरवासियों में होम्योपैथी दवा आर्सेनिक एल्बम-30 का वितरण किया जा रहा है। सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन होम्योपैथी के वैज्ञानिक सलाहकार बोर्ड ने कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने में होम्योपैथी की आर्सेनिक एल्बम-30 को तीन दिन तक खाली पेट लेना कारगर माना था। इसके तहत जोधपुर जिले में भी लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अब हेल्थ वेलफेयर संस्थान की ओर से विभाग को 10 हजार ज्यादा आर्सेनिक एल्बम-30 की शीशी तथा मदर वल्र्ड फाउंडेशन की ओर से 12 हजार शीशीयां इस दवा की उपलब्ध करवाई गई।
परकोटे के चार थानों में स्टाफ के लिए सेनेटाइजर मशीनें सौंपी
कोरोना संक्रमण से जूझ रहे परकोटे वाले चार पुलिस स्टेशन के अधिकारी और जवानों की सुरक्षा के लिए भामाशाह ने बुधवार को सेनेटाइजर मशीनें भेंट की। शोभावतों की ढाणी में वद्र्धमान नगर निवासी गोवर्धन शर्मा की ओर से पुलिस स्टेशन खाण्डा फलसा, नागौरी गेट, सदर बाजार व सदर कोतवाली के अधिकारी और जवानों के लिए मशीनें प्रदान की गईं। इस अवसर पर रामलाल, परमेश्वर, कृपाराम, श्रवण व अमृत आदि मौजूद थे।
तीन नए रोकथाम क्षेत्र, पुराने क्षेत्रों में राहत
जोधपुर जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बुधवार को रोकथाम क्षेत्रों की समीक्षा करते हुए पुराने घोषित कुछ क्षेत्रों में राहत दी है तो वहीं तीन नए क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। आदेशानुसार महामंदिर थाना क्षेत्र में बनाड रोड दिव्या मार्बल के पास, भाटी चौराहा, पृथ्वीराज नगर को, कृष्णा नगर पाली रोड का सेक्टर ए व बी को नया रोकथाम क्षेत्र घोषित किया है। इसी प्रकार मसूरिया क्षेत्र में चीरघर मोड से घड़ी तिराहा से मुदित मेंशन रोड, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड प्रथम पुलिया क्षेत्र में कमला नेहरू नगर सम्पूर्ण, हुडको क्वाटर, देवी रोड, ज्योति नगर, संूथला सम्पूर्ण, ज्वाला विहार, डीआइजी फिरोज खान कॉलोनी, राजीव गांधी कॉलोनी वार्ड नं 9, देवनगर, श्याम नगर, अमर नगर, नरपत नगर, अमृत नगर, अशोक नगर को रोकथाम क्षेत्र से हटा दिया गया है। इसी प्रकार शास्त्री नगर 4 सेक्टर में सेक्शन सात, जी व एच सेक्टर, खेमे का कुआं क्षेत्र में मिल्क मैन कॉलोनी, जालोरी गेट चौराहे से आर.आर तिराहा, पावटा प्रथम पोलो, मोहनपुरा पुलिया क्षेत्र, आर्य समाज, न्यू लोको रोड को रोकथाम क्षेत्र से हटाया गया है।
Published on:
14 May 2020 03:15 pm
