9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather: राजस्थान अलर्ट पर, पारा 47 डिग्री पर पहुंचने की आशंका

Weather forcasting - पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, बाड़मेर में पारा 44 डिग्री पर
less than 1 minute read
Google source verification
Weather: राजस्थान अलर्ट पर, पारा 47 डिग्री पर पहुंचने की आशंका

Weather: राजस्थान अलर्ट पर, पारा 47 डिग्री पर पहुंचने की आशंका

जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद अब Weather शुष्क होना शुरू हो गया है। बीते दिन बाड़मेर में पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जैसलमेर, जोधपुर, सिरोही, जालोर सहित कई इलाकों में तापमान 42 से 43 डिग्री के पास था। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार इस सप्ताह मारवाड़ के अधिकांश शहर व कस्बों का तापमान 45 से 47 डिग्री के मध्य रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान भीषण गर्मी रहेगी। आसमां से आग बरसेगी। 28 अप्रेल तक तेज गर्मी पड़ने की आशंका के चलते मौसम विभाग और डॉक्टरों को लोगों को सावचेती बरतने की सलाह दी है ताकि वे गर्मी (Heat Stroke) की चपेट में नहीं आए। सप्ताहांत में मौसम पलटने से तापमान में मामूली गिरावट आएगी।

सूर्य नगरी में न्यूनतम तापमान कल के समान ही 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात का पारा कम होने से सुबह तपिश कुछ कम रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ गर्मी बढ़ती गई। आसमान साफ होने से तेज़ धूप निकली। दोपहर होते-होते तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पारा अधिक होने और गर्म हवाओं के कारण तेज गर्मी रही। गर्मी से राहत के लिए लोगों को एसी और कूलर का सहारा लेना पड़ा।
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी ऐसा ही मौसम रहा। फलौदी में न्यूनतम तापमान 31.4 और अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस मापा गया। गर्म हवाओं के चलते क्षेत्रवासियों की हालत पस्त हो गई। ग्रामीण दोपहर में घरों में दुबकने का मजबूर हो गए।
बाड़मेर और जैसलमेर में भी तेज गर्मी रही। दोनों स्थानों पर रात का पारा क्रमशः 29.2 व 26 और दिन का 44 व 43 डिग्री रहा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग