9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुनित काम में बने भागीदार, सर के मॉडल तालाब में किया श्रमदान

-अमृतं जलम् कार्यक्रम में उमड़े ग्रामीण-महिलाओं ने मंंगलगीतों के साथ किया श्रमदान
2 min read
Google source verification
पुनित काम में बने भागीदार, सर के मॉडल तालाब में किया श्रमदान

पुनित काम में बने भागीदार, सर के मॉडल तालाब में किया श्रमदान

बासनी/धुंधाड़ा (जोधपुर).
सामाजिक सरोकारों की कड़ी में रविवार को राजस्थान पत्रिका की ओर से लूणी पंचायत समिति के सर गांव स्थित मॉडल तालाब पर अमृतं जलम् महाअभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान में गांव केे सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। सुबह 7 बजे से शुरु हुए कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। जहां पुरुष दल के साथ गैंती, फावड़ों से मिट्टी की खुदाई कर रहे थे, वहीं महिलाएं मंगलगीतों के साथ तगारी में भरकर मिट्टी तालाब की पाळ पर डाल रही थी। हर कोई सामाजिक सरोकार के इस पुनित कार्य में अपनी भागीदारी निभाने को उत्सुक था। इसी का परिणाम है कि तीन घंटे तक चले श्रमदान में कई ट्रैक्टर मिट्टी तालाब से खुदाई कर निकाली गई। जिसके बाद तालाब का स्वरुप निखरा नजर आया।

व्यर्थ पानी नहीं बहाने का लिया संकल्प
श्रमदान के बाद पूर्व प्रधान शैलाराम सारण ने ग्रामीणों को पानी का महत्व बताते हुए वर्षा जल संरक्षण की बात कही। उन्होंने पत्रिका के महाअभियान की सराहना करते हुए कहा कि अभियान से तालाबों के रखरखाव के लिए ग्रामीणों में जागरुकता आ रही है। सरपंच भंवरराम पटेल ने वर्षा जल, पारम्परिक जलस्त्रोंतों का संरक्षण करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर समाजसेवी भोमाराम पटेल, दलपतसिंह चौहान, सांवलराम पटेल, बस्ताराम पटेल, भवानी सिंह, भंवरसिंह, मुसे खां, झूमली बानो, अणदी, मंजू देवी, सागर देवी, अमिना बानो, फुली देवी सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने श्रमदान किया। श्रमदान ग्राम पंचायत व ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित हुआ।

खुदाई करते बीच में आए नागराज
अभियान के दौरान तालाब में मिट्टी की खुदाई की जा रही थी। उसी दौरान मिट्टी के ढेलों के नीचे एक काला नाग भी बैठा हुआ था। जिस पर ग्रामीणों की नजर पड़ी और उन्होंने नाग को मिट्टी के ढेलों से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा। काफी देर तक नागराज फन फैलाकर मिट्टी के ढेर पर ही बैठे रहे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग