9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना से अभी तक नहीं उभर पाया रोडवेज, बंद की कई बसें

- जोधपुर डिपो की वर्तमान में 40 बसें रूट पर हो रही संचालित- दो अगस्त से बसों के शेड्यूल की बढ़ाई थी संख्या
less than 1 minute read
Google source verification
कोरोना से अभी तक नहीं उभर पाया रोडवेज, बंद की कई बसें

कोरोना से अभी तक नहीं उभर पाया रोडवेज, बंद की कई बसें

जोधपुर. कोरोना के कहर से अभी तक जोधपुर डिपो उभर नहीं पाया हैं। यात्री भार बढ़ाने की लाख कोशिशों के बावजूद डिपो की कई बसें घाटे में चल रही है। जिसको देखते हुए हाल ही में डिपो ने 25 बसों का संचालन कम किया। जिससे की घाटे में कमी लाई जा सके। रक्षाबंधन को देखते हुए तथा यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर डिपो ने दो अगस्त से 40 बसें विभिन्न रूटों पर शुरू की थी। जिससे डिपो की 65 बसें रूट पर संचालित होने लगी। लेकिन पर्याप्त यात्री भार नहीं मिलने के कारण डिपो को 65 में से 25 बसें बंद करनी पड़ी। वर्तमान में 40 बसें ही रूट पर संचालित हो रही हैं। इनमें से भी कई बसें ऐसी है जिनमें यात्री भार कम आ रहा है। ऐसे में अगले कुछ दिनों में जोधपुर डिपो कई ओर बसों का संचालन भी बंद करेगा।
इन्होंने कहा
कोरोना के चलते यात्री भार कम मिल रहा है। कई बसें ऐसी थी जिनमें यात्री भार कम मिलने से डीजल का खर्चा भी नहीं निकल पा रहा था। ऐसे में उन बसों का संचालन बंद किया। वर्तमान में 40 बसें रूट पर दौड़ रही हैं। उनमें से भी कई ऐसी है जिनमें यात्री भार कम मिल रहा है। ऐसे में और भी कई बसों का संचालन बंद करेंगे।
- बीआर बेड़ा, मुख्य प्रबंधक, जोधपुर डिपा

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग