9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के संभावित दावेदार राजेन्द्र बोराणा ने खोला अपना विजन

जोधपुर. जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के संभावित दावेदार राजेन्द्र बोराणा ने अपना विजन खोल दिया है।
less than 1 minute read
Google source verification
Rajendra Borana, the BJP's potential candidate from Jodhpur city assem

जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के संभावित दावेदार राजेन्द्र बोराणा ने खोला अपना विजन

जोधपुर. जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के संभावित दावेदार राजेन्द्र बोराणा ने अपना विजन खोल दिया है। बोराणा ने कहा कि वे सर्वप्रथम पुलिस महकमे में फैले भ्रष्टाचार को मिटाने का कार्य करेंगे। सरकारी महकमों के भ्रष्टाचार पर भी ध्यान देंगे। क्योंकि आमजन भ्रष्टाचार से बहुत दुखी है। जोधपुर में प्रेस क्लब की स्थापना कराएंगे। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज संबद्ध मथुरादास माथुर, महात्मा गांधी व उम्मेद अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधरवाएंगे। ताकि गरीब व जरूरतमंद लोगों को बेहतर इलाज मिल सके। यहां अत्याधुनिक मशीनें लगवाएंगे। नए ऑपरेशन थियेटर बनवाएंगे। शहर विधानसभा क्षेत्र में नया सैटेलाइट अस्पताल खुलवाएंगे। ताकि बड़े अस्पतालों पर भार कम पड़े। शहर में अंडर ग्राउंड बिजली की केबलें बिछवाएंगे। गरीब बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देंगे। शहर विधानसभा क्षेत्र को पूर्णत साक्षर बनवाएंगे। बालिका शिक्षा पर विशेष फोक्स रखेंगे। जोधपुर शहर को स्वच्छ बनाएंगे। सफाई व्यवस्था की विशेष रूप से मॉनिटरिंग करवाएंगे। ताकि पूरा शहर कांच की तरह चमके। विकास में किसी तरह का भेदभाव नहीं बरतेंगे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग