
JODHPUR POLO SEASON--रजनीगंधा एचीवर्स ने जीता खिताब
जोधपुर।
जोधपुर पोलो सीजन में एचएच महाराजा कप टूर्नामेंट का खिताब रजनीगंधा एचीवर्स टीम ने जीता। शनिवार को खेले गए फाइनल मैच में रजनीगंधा एचीवर्स टीम ने एचीवर्स ऑन टीम को तीन के मुकाबले आठ गोल कर पांच गोल से हराया। रजनीगंधा एचीवर्स टीम की ओर से पद्मनाभसिंह ने पहले व तीसरे चक्कर में एक-एक गोल, प्रतापसिंह कानोता ने पहले चक्कर में एक गोल किया। अर्जेन्टीना के पांच हैण्डीकेप के डेनियल ओटामेंडी ने तीसरे चक्कर में तीन व चौथे चक्कर में दो गोल करते हुए मैच का रूख पलट दिया। वहीं एचीवर्स ऑन टीम की ओर से छह हैण्डीकेप के सिमरनसिंह शेरगिल ने पहले चक्कर में एक गोल किया। जयवीर गोहिल ने तीसरे चक्कर में और मेजर मृत्युन्जयसिंह चौहान ने चौथे चक्कर में एक-एक गोल किया।
मैच के बाद मुख्य अतिथि रजनीगंधा एचीवर्स टीम की पार्टनर व वेलोसिटी 48 की ऑनर मिस पारुल राय व नरेन्द्रसिंह जयपुर ने विजेता खिलाडिय़ों को कप व ट्रॉफि यां दी।
--
आर्मी कमांडर्स कप का प्रदर्शन मैच
जोधपुर पोलो एवं इक्विस्टेरियन इंस्टीट्यूट के मानद सचिव कर्नल उम्मेदसिंह ने बताया कि रविवार को आर्मी कमांडर्स कप का प्रदर्शन मैच आर्मी टाइगर्स व लांर्सस टीमों के बीच मैच खेला जाएगा।
Published on:
19 Dec 2020 08:11 pm
