9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पढि़ए कैसे 27 अगस्त लेकर आया रोडवेजकर्मियों के लिए खुशियों की सौगात

जोधपुर डिपो के 330 कार्मिकों का जुलाई माह का आया वेतन
less than 1 minute read
Google source verification
पढि़ए कैसे 27 अगस्त लेकर आया रोडवेजकर्मियों के लिए खुशियों की सौगात

पढि़ए कैसे 27 अगस्त लेकर आया रोडवेजकर्मियों के लिए खुशियों की सौगात

जोधपुर. जोधपुर रोडवेज डिपो के 330 कार्मिकों के लिए गुरुवार को दिन खुशी लेकर लाया। आखिरकार जुलाई माह का वेतन मुख्यालय ने उनके खातों में जमा करवाया। ज्ञात रहे कि कोरोना के चलते यात्री भार कम मिलने के कारण जोधपुर सहित प्रदेश के अधिकतर डिपो के कार्मिकों को जुलाई माह का वेतन नहीं मिला था। इसको लेकर राजस्थान पत्रिका ने समाचार प्रकाशित कर रोडवेजकर्मियों की व्यथा व्यक्त की थी। रोडवेज के संयुक्त कर्मचारी फेडरेशन प्रदेशमंत्री घनश्यामसिंह चम्पावत ने बताया कि गुुरुवार को एकाउंट में वेतन जमा होने पर रोडवेजकर्मियों के चेहरे खिल गए।

एक सितम्बर से 11 और बसें होगी रूट पर संचालित
जोधपुर. यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर डिपो एक सितम्बर से 11 और बसें रूट पर संचालित करेगा।
जिससे की यात्रियों को एक शहर से दूसरे शहर आने-जाने के लिए बस का इन्तजार न करना पड़े।
डिपो के मुख्य प्रबंधक बीआर बेड़ा ने बताया कि वर्तमान में रूट पर 49 बसें दौड़ रही है। एक सितम्बर से 11 बसें और शुरू होने से रूट पर 60 बसें दौड़ेगी।

इन रूटों पर होगी संचालित
जोधपुर से जयपुर 09 बजे, 04 बजे, 18:45 बजे, सांचौर 13:45 बजे, मेड़ता 13:15 बजे, कोसाणा 18:15 बजे, खवासपुरा 12 बजे, खारी 15:15 बजे, मेड़ता 12:30 बजे संचालित होगी। इसके साथ वापस इन शहरों से जोधपुर के लिए भी संचालित होगी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग