9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों को पसंद आ रही तिरंगा राखी, महिलाओं को लुभा रही चूडी व लुम्बा राखी

विभिन्न तरह की राखियों से सजा बाजार  
2 min read
Google source verification
rakhi festival

बच्चों को पसंद आ रही तिरंगा राखी, महिलाओं को लुभा रही चूडी व लुम्बा राखी

जोधपुर. राखी के त्योहार में अब कुछ ही दिन शेष है, वहीं इस बार राखी और स्वतंत्रता दिवस एक साथ होने से मार्केट में भी अलग ही ट्रेंड छाया हुआ है। मार्केट में बच्चों के लिए जहां नई डिजाइन में तिरंगा राखी की भरमार है तो बड़ों के लिए खास चूडी और इको फ्रेंडली ब्रेसलेट वाली राखियां भी हैं। इस बार टे्रडिशनल राखी की जगह फैंसी राखियों ने ले ली है। सरदारपुरा बी रोड स्थित राखी विक्रेता विकास सिंघवी ने बताया कि हमेशा दिखने वाले रेशमी धागे, मोती जडी राखियां, चमकते सितारे वाली राखियां अब भी मार्केट में हैं। सिर्फ ट्रेंड बदला है, अन्य राखियां भी है।

तिरंगा राखी
इस बार स्वतंत्रता दिवस भी उसी दिन होने से मार्केट में बच्चों को तिरंगा राखी भा रही है। तिरंगे की डिजाइन में यह राखी दिखने में बेहद खूबसूरत है। कार्टून कैरेक्टर के बाद बच्चों को यह डिजाइन खूब भा रहा है। राखी राउंड शेप में ही मिलेगी, बस इसमें तिरंगे के सारे कलर्स का यूज किया गया है। इससे यह कलरफुल भी हो गई है। पांच से छह साल के बच्चों के बीच खिलौने व कार्टून कैरेक्टर की पिकाचु, स्पाइडरमैन, बैटमैन, नॉडी ऐंड जेरी व छोटा भीम जैसी राखियां फेमस है।

मोती-जरी व जरदोजी राखी
इस बार रक्षाबंधन पर बड़ों के लिए सफेद मोती, फैंसी जरी वाली राखियां और जरदोजी वाली राखियों की भी बहुत डिमांड है। यह दिखने में सोबर के साथ-साथ अट्रैक्टिव भी हैं। इन पर किया गया रंगीन मेटल, स्टोन, कुंदन और नग का काम पिछले वर्ष के मुकाबले ज्यादा बेहतर है।

चूड़ी राखी
चूड़ी की शेप में भी मार्केट में राखी आई हुई है। नया डिजाइन होने की वजह से हर किसी को अट्रैक्ट कर रही है। ये राखियां बाकी राखियों की तरह जल्दी खराब नहीं होती और मेंटेन करने में भी काफी आसानी होती है, जिससे ज्यादा देर तक कलाई पर टिकी रहती है। ये दिखने में बेहद खूबसूरत होती है और इनको राखी फेस्टिवल खत्म होने के बाद भी पहना जा सकता है।

लुम्बे राखी

लुम्बे में इस बार बहुत सारी वैरायटी मौजूद है। घुंघरू, लाक, राजस्थानी मिरर वर्क और शीशों से सजे लुम्बे भी मार्केट में खूब आए हुए हैं। इसमें कलर्ड स्टोन, कुंदन वर्क, कलर्ड बीड्स का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, सेमी प्रिशियस टोंस से सजे लुंबे में भी शानदार डिजाइंस मौजूद हैं। राखी के बाद में ब्रेसलेट के तौर पर भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

राशि के आधार पर बनीं राखी

राशि के आधार पर बनी राखियां भी मार्केट में है, जिन्हें अपने भाई की राशि के अनुसार खरीदकर बांधा जा सकता है। इन राखियों में राशि को ध्यान में रख स्टोन का यूज किया गया है। इसके अलावा, ब्रेसलेट राखी भी महिलाओं को बहुत पसंद आ रही हैं। ब्रेसलेट राखी में क्रिस्टल व स्टोन का यूज किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग