
ram rath yatra, vijayadashami, mehrangarh fort, jodhpur news, jodhpur news in hindi
जोधपुर. बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा गुरुवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। रावण चबूतरा मैदान में 65 फीट ऊंचे रावण और उसके परिजनों के पुतलों का गोधूली वेला में दहन किया जाएगा। इससे पूर्व भीतरी शहर से विभिन्न अखाड़ों की ओर से हैरतअंगेज प्रदर्शन करते हुए भगवान राम की सेना भी साथ चलती दिखी। मेहरानगढ दुर्ग में पूर्व सांसद गजसिंह ने श्रीरामचन्द्रजी की मुरली मनोहर मंदिर में पूजा कर रामरथ को रवाना किया। इसके बाद दुर्ग से श्रीरामचंद्र की सवारी फतेहपोल से निकली। इस दौरान लोगों ने भगवान राम व हनुमान के नारे लगाए। रावण के पुतले को सिल्क की धोती, जोधपुरी अचकन, और जूतियां पहनाई गई हैं। मेघनाद, कुंभकर्ण, शूर्पणखा और ताडक़ा के पुतलों को भी खड़ा कर दिया गया है। इस बार रावण की नाभि में अग्नि बाण लगते ही हाथ में थामी चकरी घूमेगी और रावण के मुंह एवं आंखों से अंगारे बरसेंगे। रावण के परिजनों के पुतलों का दहन किया जाएगा और उसके बाद गोधूली वेला में रावण का दहन किया जाएगा। रावण दहन के बाद आकर्षक एवं मनमोहक आतिशबाजी की जाएगी।
Published on:
18 Oct 2018 03:48 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
