9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेम में फंसा अश्लील फोटो खींचकर करता रहा देह शोषण, एफआइआर करवाने पर काटने लगा खुद का गला

प्रतापनगर थाना परिसर में वारदात, आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
2 min read
Google source verification
girl rape in jodhpur

rape accused, Rape in jodhpur, rape cases in jodhpur, crime against woman, crime news of jodhpur, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जोधपुर. प्रेम प्रसंग में फांसकर पेय में नशीला पदार्थ मिला दुष्कर्म करने व अश्लील फोटो खींचकर देह शोषण का मामला दर्ज कराने के लिए पीडि़ता के प्रतापनगर थाने पहुंचने पर पीछे-पीछे आए आरोपी ने थाने में ही ब्लेड से खुद का गला काट लिया। पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद आत्महत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जमानत मुचलके पर रिहा किया। अब उसे दुष्कर्म के आरोप में हिरासत में लिया गया है। उप निरीक्षक भीम सिंह के अनुसार चानणा भाखर निवासी महिला ने बलदेव नगर निवासी लक्ष्मण उर्फ लक्की (23) पुत्र विक्रम सिंह के खिलाफ दुष्कर्म, अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने और आईटी व एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया।

आरोप है कि पीडि़ता दो साल पहले ब्यूटी पॉर्लर पर काम करती है। उसके साथ काम करने वाली मित्र के मुंहबोले भाई लक्ष्मण से उसकी जान पहचान हुई। गत 24 मार्च को महिला अपनी मित्रों के साथ घूमने गुडग़ांव गई थी, जहां सभी एक होटल में रुके। उस दौरान आरोपी वहां आ गया। रात को वह जबरन कमरे घुसा और पेय पदार्थ पिलाया। नशीला पदार्थ मिला होने से वह बेहोश हो गई। इसका फायदा उठा उसने दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो खींच लिए। इन फोटो के आधार पर आरोपी महिला का देह शोषण करने लगा। आरोपी उसे जोधपुर में एक मॉल भी ले गया, जहां उसके साथ गलत हरकतें की। परेशान होकर महिला ने पति व बहनों को अवगत कराया। फिर वह प्रतापनगर थाने पहुंची और दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। एसीपी (प्रतापनगर) मामले की जांच कर रहे हैं।

गिड़गिड़ाया, गला काटा

महिला व परिजन के थाने जाने पर आरोपी लक्ष्मण पीछे-पीछे पहुंच गया। वो एफआइआर दर्ज नहीं कराने की विनती करने लगा। पुलिस ने उसे वहीं बिठा दिया। इतने में आरोपी ने जेब से ब्लेड निकाली और खुद का गला काट लिया। खून निकलते देख पुलिसकर्मी उसे जीप में डालकर अस्पताल ले गए और प्राथमिक उपचार कराया। उप निरीक्षज जसराज ने आत्महत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज किया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग