
लोहावट पुलिस थाना
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल करवाया। लोहावट थाना अधिकारी इमरान खान ने बताया कि थाना क्षेत्र के कुशलावा पाबूसर निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवा कर बताया कि 28 नवंबर की रात्रि को वह अपने घर पर सो रही थी। इस दौरान उसके जेठ का लड़का श्रवन पुत्र परमाराम जाट निवासी पाबूसर कुशलावा उसके घर में घुस आया तथा डरा-धमका कर उसके साथ जबरन बलात्कार किया। उसे मारने-पीटने की धमकी देकर उसके घर का मेन दरवाजा बाहर से बंद कर भाग गया। सुबह उसकी जेठानी ने आकर बाहर से मेन दरवाजा खोला। तब उसने अपनी जेठानी को सारी बात बताई। रिपोर्ट में बताया गया कि उसके हिस्से की जमीन जबरन उसके जेठ परमाराम पुत्र सिनाथराम जाट हड़पना चाहता है। महिला के पति की मौत हो चुकी है। वहीं पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर महिला का मेडिकल करवाया तथा मामले की जांच प्रारंभ की। मामले की जांच थानाधिकारी कर रहे है।
Published on:
04 Dec 2019 10:49 am
