9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सैन्यकर्मी महिला से बलात्कार का आरोप

- सेना के एक जवान के खिलाफ मामला दर्ज
less than 1 minute read
Google source verification
Rape case registered

सैन्यकर्मी महिला से बलात्कार का आरोप

जोधपुर. बनाड़ में सेना की यूनिट 19 एफएडी के सिविल क्वार्टर में सेना में कार्यरत महिला ने एक जवान पर शादी का झांसा देकर बलात्कार और फिर यौन शोषण किया। पीडि़ता की शिकायत पर बनाड़ थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

पुलिस के अनुसार सेना में बतौर लिपिक कार्य करने वाली महिला की शिकायत पर चूरू में श्योदानपुरा निवासी दलीप पुत्र जयपाल चाहर के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। आरोप है कि सेना की एक यूनिट में कार्यरत होने से महिला की आरोपी से जान-पहचान के बाद मित्रता हो गई। गत वर्ष आरोपी सैन्य यूनिट के सिविलियन क्वार्टर आने लगा। इस दौरान शादी करने का झांसा देकर महिला से बलात्कार किया। इसके बाद वह उसका यौन शोषण करने लगा। फिर सेना के जवान का तबादला जम्मू-कश्मीर हो गया। गत दिनों वह जोधपुर आया तो फिर झांसा देकर यौन शोषण किया। इसके बाद गांव चला गया, जहां से उसने फोन कर शादी करने से मना कर दिया। तब पीडि़ता थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग