9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना को एक ही घेरे में बांधने की तैयारी, जोधपुर में भी करवाए जाएंगे रेपिड टेस्ट

जिला प्रशासन अब कोरोना को एक ही घेरे में बांधने की तैयारी में जुट गया है। इसके तहत कोरोना वायरस को अन्य क्षेत्रों में फैलने से रोकने के कदमों पर तेजी से काम किया जा रहा है। साथ ही जयपुर के रामगंज की तर्ज पर कोरोना के हॉट स्पॉट बने शहर के इलाकों में भी रेपिड टेस्ट शुरू करवाने की तैयारी कर ली गई है।
2 min read
Google source verification
rapid test for coronavirus will be started in jodhpur

कोरोना को एक ही घेरे में बांधने की तैयारी, जोधपुर में भी करवाए जाएंगे रेपिड टेस्ट

जोधपुर. जिला प्रशासन अब कोरोना को एक ही घेरे में बांधने की तैयारी में जुट गया है। इसके तहत कोरोना वायरस को अन्य क्षेत्रों में फैलने से रोकने के कदमों पर तेजी से काम किया जा रहा है। साथ ही जयपुर के रामगंज की तर्ज पर कोरोना के हॉट स्पॉट बने शहर के इलाकों में भी रेपिड टेस्ट शुरू करवाने की तैयारी कर ली गई है। अगले कुछ दिनों में टेस्टिंग फेसिलिटी को दोगुना कर दिया जाएगा।

शहर के परकोटा क्षेत्र और खासकर नागौरीगेट, उदयमंदिर इलाकों में कोरोना संक्रमित तेजी से सामने आए हैं। इसके अलावा भीतरी शहर के कुछ अन्य इलाकों में भी पिछले तीन-चार दिनों से संक्रमित रोगी मिल रहे हैं। कोई न कोई नया इलाका रोजाना जुड़ रहा है। ऐसे में कोरोना के प्रसार को प्रभावी रूप से रोकने की खास योजना बनाई जा रही है।

एक दो दिन में आ जाएंगे किट
सूत्रों के अनुसार जोधपुर में भी कोरोना संक्रमितों को तेजी से चिह्नित करने के लिए रेपिड टेस्ट करवाए जाने का फैसला राज्य सरकार व मुख्यमंत्री के स्तर पर सैद्धांतिक रूप से हो चुका है। जोधपुर से मिले फीडबैक के आधार पर सरकार ने प्रभावित इलाकों में ऐसी टेस्टिंग करवाने को मंजूरी दे दी है। जिला प्रशासन की ओर से रेपिड टेस्ट किट की मांग भेजी जा चुकी है। राज्य सरकार ने शुक्रवार को ही जयपुर में 5 हजार रेपिड टेस्टिंग करवाने का फैसला किया है। जोधपुर में भी लगभग ऐसी ढाई हजार टेस्टिंग करवाई जाएगी। टेस्टिंग किट एक दो दिन में जोधपुर पहुंचने की संभावना है। इसके तुरंत बाद टेस्टिंग शुरू करवा दी जाएगी। इसके अलावा पीसीआर पद्धति से चल रही जांच भी जारी रहेगी।

क्या है रेपिड टेस्ट
रेपिड टेस्ट जांच का कन्फर्म नतीजा नहीं देता, लेकिन इसके आधार पर वायरस का प्रसार तुरंत रोका जा सकता है। हॉट स्पॉट और बफर जोन यानी जिन इलाकों में बड़ी संख्या में लोगों के संक्रमित होने की आशंका हो वहां यह टेस्ट बड़े पैमाने पर कारगर साबित हुआ है।

दुगुनी होगी टेस्टिंग क्षमता
शहर में कोरोना टेस्टिंग सुविधा को भी अगले कुछ दिन में 500 से बढ़ाकर एक हजार करने की योजना पर काम शुरू हो गया है। इसके अलावा 5000 तक टेस्ट करने में सक्षम मशीन भी विदेश से आयात की जा रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग कर संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके।

संतुष्ट दिखे प्रभारी सचिव
जिले के प्रभारी सचिव नवीन महाजन ने भी शुक्रवार को शहर के प्रभावित इलाकों का दौरा कर वहां उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की और अधिकारियों के साथ बैठक में हालात के म²ेनजर त्वरित कदम उठाए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कफ्र्यू की पालना और अब तक उठाए गए कदमों पर संतोष जाहिर किया।

मुख्यमंत्री रोजाना ले रहे फीडबैक
मुख्यमंत्री प्रदेश भर के अलावा अपने गृह जिले में भी उत्पन्न हालात का नियमित रूप से फीडबैक ले रहे हैं। वीडियो कॉन्फे्रंसिंग के अलावा अधिकारियों से टेलीफोन पर भी पल-पल की खबर सीएम हाउस से ली जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग