9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वच्छता थीम पर रैपर सॉन्ग लॉच

स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में जोधपुर शहर को अग्रिम पांच शहरों में शामिल करने को लेकर नगर निगम उत्तर और नगर निगम दक्षिण की ओर से नवाचार किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को विशेष रूप से तैयार किया गया स्वच्छता गीत लॉन्च किया गया। इस रैपर सॉन्ग को जागीदार आरवी और देव ने अपनी आवाज दी है।
less than 1 minute read
Google source verification
स्वच्छता थीम पर रैपर सॉन्ग लॉच

स्वच्छता थीम पर रैपर सॉन्ग लॉच

जोधपुर।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में जोधपुर शहर को अग्रिम पांच शहरों में शामिल करने को लेकर नगर निगम उत्तर और नगर निगम दक्षिण की ओर से नवाचार किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को विशेष रूप से तैयार किया गया स्वच्छता गीत लॉन्च किया गया। इस रैपर सॉन्ग को जागीदार आरवी और देव ने अपनी आवाज दी है। नगर निगम सभागार में उत्तर आयुक्त रोहिताश्व तोमर और दक्षिण आयुक्त डॉ अमित यादव में निगम अधिकारियों के साथ इस स्वच्छता रैपर सॉन्ग को लॉन्च किया। उत्तर आयुक्त तोमर ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 अंतिम चरण में है और नगर निगम के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का प्रयास है कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाते हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंक पर स्थान दिलाया जाए। इसी को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए निगम में स्थानीय कलाकारों के साथ मिलकर यह स्वच्छता गीत तैयार करवाया गया है। इस गीत के माध्यम से लोगों को डोर टू डोर कचरा संग्रहण गाड़ी में कचरा डालने, गंदगी नहीं करने, स्वच्छता एप पर फीडबैक देने का संदेश दिया गया है। दक्षिण आयुक्त यादव ने बताया कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में निगम अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ही आमजन को भी अपनी भागीदारी निभानी होगी। इस अवसर पर उपायुक्त आकांक्षा बैरवा, रेनू सैनी, रोहित कुमार, एक्सईएन संजय पुरोहित, एईएन अंकित पुरोहित, स्वास्थ्य अधिकारी सचिन मौर्य मौजूद थे। संचालन एईएन परिणीता सामरिया ने किया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग