9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रवि ने इंडियन अंडर 19 में बनाई जगह

  - लेग स्पिनर रवि बिश्नोई भारतीय अंडर 19 टीम में चयनित होने वाले पश्चिमी राजस्थान के पहले खिलाड़ी
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Feb 14, 2019

jodhpur

रवि ने इंडियन अंडर 19 में बनाई जगह

जोधपुर.

कूच बिहार व वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए चयनित राजस्थान क्रिकेट अंडर 19 में चयनकर्ताओं ने एक बार तो जोधपुर के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई का ट्रॉयल ही नहीं लिया। बाद में कोच के निवेदन करने व परफोर्मेन्स के आधार पर रवि को राजस्थान टीम में शामिल किया गया। रवि ने राजस्थान के लिए खेलते हुए अंडर 19 में शानदार प्रदर्शन किया और कूच बिहार में 9 मैच में 47 व वीनू मांकड में 10 मैच में 25 विकेट लेकर भारत के दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। इसी प्रदर्शन के आधार पर रवि का इंडिया ब्ल्यू टीम में अंडर 19 इंडिया चैलेंजर ट्रॉफ ी में चयन हुआ था। रवि ने अच्छा प्रदर्शन जारी रखा और प्रदर्शन के आधार पर भारतीय अंडर 19 टीम में चयनित हुए।
---

पश्चिमी राजस्थान के पहले खिलाड़ी
रवि का साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के विरूद्ध तीन देशों की सीरिज के लिए चयन किया गया हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से रवि को टीम में चयन के बारे में सूचना मिली। रवि वर्तमान में अंाध्रप्रदेश में राजस्थान सीनियर टीम के साथ टी-20 सैययद् मुश्ताक अली के प्रेक्टिस मैच खेल रहे हैं।

---
श्रेय परिवार व कोच को

राजस्थान पत्रिका से विशेष बात करते हुए रवि ने बताया कि वह स्र्पाटन क्रिकेट एकेडमी के प्रशिक्षु है। टीम में चयन का श्रेय अपने माता-पिता, कोच प्रद्योतसिंह चंपावत व शाहरूख पठान को दिया। उन्होंने बताया कि रोजाना 8-10 घंटे प्रेक्टिस करके यह मुकाम हासिल किया है। उनका सपना नेशनल सीनियर टीम में शामिल होना है।
--

एकेडमी में मनाई खुशियां
रवि के इंडियन टीम में चयन होने पर स्पार्टन क्रिकेट एकेडमी में खुशियां मनाई गई। कोच प्रद्योत व शाहरुख ने बताया कि रवि ने पश्चिमी राजस्थान का नाम रोशन किया है। रवि के पिता मांगीलाल विश्नोई ने रवि के चयन का श्रेय स्पार्टन एकेडमी के कोच प्रद्योत व शाहरूख को दिया। जिन्होंने रवि के साथ मेहनत करके उसे भारतीय 19 टीम का हिस्सा बनाने में भूमिका निभाई।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग