9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरसीए अध्यक्ष गहलोत जोधपुर में दो दिवसीय प्रवास पर

    गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे शेरगढ़ पहुंचेंगे
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर. आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत गुरुवार-शुक्रवार को जोधपुर में रहेंगे। वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शरीक होंगे। वैभव गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे शेरगढ़ पहुंचेंगे। वाया बंबोर, तालेसर, आगोलाई डांडणिया गांव में शहीद गंगाराम चौधरी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। ग्राम पंचायत डांडणिया भायला में पीएचसी के भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। शुक्रवार सुबह 11 बजे शहर जिला कांग्रेस कमेटी की महंगाई के विरोध में निकाली जाने वाली साइकिल रैली में हिस्सा लेंगे। शाम साढ़े चार बजे सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास के निवास पर धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

कांग्रेस की साइकिल रैली कल

महंगाई के खिलाफ शुक्रवार सुबह 11 कांग्रेस साइकिल रैली निकालेगी। कांग्रेस मुख्यालय से राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य वैभव गहलोत व जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष सईद अंसारी के संयुक्त नेतृत्व में रैली निकाली जाएगी। कांग्रेस नेता आनंद सिंह चौहान बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष तथा जोधपुर संभाग प्रभारी रामलाल जाट भी रैली में शरीक होंगे। रैली में समस्त कांग्रेसजन भाग लेंगे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग