9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव परिणाम : बस थोड़ा सा इंतजार और खबरें बेशुमार,रहिए न बेखबर, patrika.com पर रखिए नजर

जोधपुर. दिल थाम कर बैठिए, बस थोड़ी देर का इंतजार, और उसके बाद खबरें बेशुमार, इसलिए रहिए न बेखबर, पत्रिका डॉटकॉम पर रखिए नजर। आप पढि़ए चुनाव परिणाम की हर खबर, आपके अपने पत्रिका डॉटकॉम पर। जिले के दस विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव परिणामों को लेकर राजनीतिक पार्टियां ही नहीं, उम्मीदवार, उनके समर्थक और आम जनता भी बेसब्री से इंतजार कर रही है। जोधपुर जिले में मतदान के लिए 2550 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर पड़े वोटों की गिनती होते ही परिणाम आपके सामने होगा। इस तरह मंगलवार का दिन कई उम्मीदवारों के लिए मंगलकारी और मंगलमय रहेगा।  
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Dec 11, 2018

Read Raj Election counting in Jodhpur Live Updates on patrika.com

Read Raj Election counting in Jodhpur Live Updates on patrika.com

जोधपुर. दिल थाम कर बैठिए, बस थोड़ी देर का इंतजार, और उसके बाद खबरें बेशुमार, रहिए न बेखबर, पत्रिका डॉटकॉम पर रखिए नजर। आप पढि़ए चुनाव परिणाम की हर खबर, आपके अपने पत्रिका डॉटकॉम पर। जिले के दस विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव परिणामों को लेकर राजनीतिक पार्टियां ही नहीं, उम्मीदवार, उनके समर्थक और आम जनता भी बेसब्री से इंतजार कर रही है। जोधपुर जिले में मतदान के लिए 2550 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर पड़े वोटों की गिनती होते ही परिणाम आपके सामने होगा। इस तरह मंगलवार का दिन कई उम्मीदवारों के लिए मंगलकारी और मंगलमय रहेगा।

अब जानिए जोधपुर के विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता
विस क्षेत्र कुल मतदाता पुरुष महिला थर्ड जेंडर
फलौदी - 228553 12062 107791 0
लोहावट -231059 122363 108697 0
शेरगढ़ -249137 131041 118096 0
ओसियां -234365 123228 111137 0
भोपालगढ़ -266710 144631 132079 0
सरदारपुरा -228614 117818 110795 1
जोधपुर शहर -197922 101129 96792 1
सूरसागर -264705 138590 126114 1
लूणी -293900 155160 128825 5
बिलाड़ा -264634 137201 1237432 1
जोधपुर जिले में कुल मतदाता-2459599
(स्रोत : निर्वाचन विभाग।)
—---

यह भी जानें कि किस सीट पर हैं कितने उम्मीदवार
फलौदी - 8
लोहावट -8
शेरगढ़ -9
ओसियां -5
भोपालगढ़ -17
सरदारपुरा -17
जोधपुर शहर -16
सूरसागर -15
लूणी -9
बिलाड़ा -5
—-

हर जगह पर है नजर

जिले में मतदान के बाद 10 विधानसभा क्षेत्रों से लाई गई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में 80 बीएसएफ के हथियारबंद जवानों और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखी हुई हैं, जहां बीएसएफ के जवानों ने दो स्तरीय सुरक्षा घेरा बना रखा है। कॉलेज के मुख्य द्वार पर दो हथियारबंद जवान और परिसर में कमरों के बाहर तीन जवान अलग-अलग पारी में 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं। जबकि कॉलेज के बाहर पुलिस गश्त लगा रही है। जिले के 99 प्रत्याशियों क नतीजा इन इवीएम में कैद है।

एक नजर पिछले मतदान के प्रतिशत पर
लोकतंत्र के सबसे बड़ा उत्सव इस बार जनता ने बखूबी मनाया। जोधपुर जिले में 72 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ। एक नजर पिछले मतदान के प्रतिशत पर :

विधानसभा क्षेत्र - वर्ष 2003 - वर्ष 2008 - वर्ष 2013
जोधपुर शहर - 62.71 - 54.52 - 64.94
सूरसागर -56.78 - 52.56 - 67.96
सरदारपुरा -- 55.69 - 55.46 - 69
लूणी - - 68.85 - 71.17 - 76
बिलाड़ा -- 66.23 - 56.5 - 67.58
भोपालगढ़ - 65.85 - 52.78 - 74.03
ओसियां - - 58.64 - 66.26 - 74.71
शेरगढ़ - 61.69 - 66.69 -79.39
लोहावट - सीट नही - 63.94 - 77.59
फलोदी - 61.49 - 60.30 - 72.90
जिला - 61.53 - 59.93 - 71.41

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग