9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

REET Exam: 23 व 24 जुलाई को होगी रीट परीक्षा, ये रहेगी व्यवस्था

REET Exam: रीट शहर में 62 परीक्षा केंद्र, 86 हजार परीक्षार्थी बैठेंगे- चार पारियों में परीक्षा, प्रत्येक पारी में 21,500 अभ्यर्थी
less than 1 minute read
Google source verification
 REET Exam: 23 व 24 जुलाई को होगी रीट परीक्षा, ये रहेगी व्यवस्था

REET Exam: 23 व 24 जुलाई को होगी रीट परीक्षा, ये रहेगी व्यवस्था

REET Exam: जोधपुर. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा-2022 (रीट) का आयोजन 23 व 24 जुलाई को किया जाएगा। शहर में इसके लिए 62 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा चार पारियों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पारी में करीब 21 हजार 500 अभ्यर्थी बैठेंगे। ऐसे में कुल 86 हजार परीक्षार्थी दो दिन में परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर बुधवार को कलक्ट्रेट में कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

परीक्षा को लेकर बुधवार को कलक्ट्रेट में कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में परीक्षा से संबंधित तमाम गतिविधियों के पूर्ण गंभीरता से लेते हुए कार्य संपादित करने, गोपनीयता के साथ तमाम प्रबन्धों को समय पर किए जाने तथा पूर्व तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त जिला कलक्टर (सिटी-प्रथम) रामचन्द्र गरवा ने बताया कि इस बार परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहतर रखी गई है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा-2022 (रीट) का आयोजन 23 व 24 जुलाई को किया जाएगा। परीक्षा चार पारियों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पारी में करीब 21 हजार 500 अभ्यर्थी बैठेंगे। ऐसे में कुल 86 हजार परीक्षार्थी दो दिन में परीक्षा देंगे।

परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा

- रीट के लिए दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। एक कंट्रोल रूम परीक्षा केंद्र के कार्मिकों के लिए होगा।

- परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

- ट्रेजरी से प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के दौरान वीडियोग्राफी जारी रहेगी।

- प्रश्न पत्र ले जाने के लिए प्रश्न पत्र कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं।

- ओएमआर के लिए अलग से ओएमआर कोऑर्डिनेटर रहेंगे, जो परीक्षा केंद्र से ओएमआर एकत्रित करके कलेक्शन सेंटर तक पहुंचाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग