
मतदाता सूची में संशोधन से दो गुना आवेदन नाम हटवाने के
जोधपुर.
लोकसभा चुनाव से पूर्व मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम का पहला चरण शुक्रवार को पुरा हो जाएगा। मतदाता सूची में विभिन्न संशोधन के लिए करीब एक माह में कुल 52 हजार आवेदन आए। इनमें से मतदाता सूची में संशोधन से दो गुना आवेदन नाम हटाने के लिए आए। हालांकि इस बार मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए युवाओ में जोश नजर आया। महज 6 दिन में करीब 15 हजार नए मतदाताओं ने नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किए।
मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जनवरी 2019 तक 18 वर्ष पूर्ण करने वाले नए मतदाताओं के नाम जोडऩे, सूची में संशोधन व नाम हटाने के लिए 25 दिसम्बर से 25 जनवरी से तक चलाए गए अभियान के दौरान एक माह में कुल 52 हजार 543 आवेदन मिले। इनमें नाम जुड़वाने के लिए 37 हजार 418, संशोधन के लिए 5591 व नाम हटाने के लिए 9534 आवेदन मिले। चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि मतदाता सूची में संशोधन से दो गुना आवेदन नाम हटाने के आए। इनमें एक शख्स के दो विधानसभा क्षेत्रों में नाम होने, किसी दूसरी जगह स्थानांतरण मृतक व युवतियों के शादी के कारण नाम हटाने के लिए आवेदन किए गए।
6 दिन में नाम जुड़वाने के 14839 आवेदन
पहले चरण के आखरी दिन 6 दिनों में सबसे ज्यादा आवेदन मिले। 19 जनवरी तक नाम जुड़वाने के लिए 22579, संशोधन के लिए 3600, हटाने के लिए 7602 आवेदन मिले थे। इसके बाद 19 जनवरी से 24 जनवरी तक 6 दिन के अंतराल में नाम जुड़वाने के लिए 14 हजार 839 आवेदन, संशोधन के लिए 1991 व हटाने के लिए 1932 आवेदन आए।
नाम जुड़वाने के लिए आज अंतिम दिन
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 25 दिसम्बर से 25 जनवरी का तक समय दिया गया था। शुक्रवार को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अंतिम दिन है। केवल विशेष परिस्थिति में नाम जोड़े जाएंगे। 26 जनवरी से निर्वाचन विभाग आवेदनों का निस्तरण करेंगे।
एडीएम(शहर प्रथम) जवाहर चौधरी
Published on:
25 Jan 2019 06:04 am
