9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गंगलाव तालाब किनारे पक्के अतिक्रमण हटाए

- नगर निगम और पुलिस प्रशासन की कार्रवाई
less than 1 minute read
Google source verification
गंगलाव तालाब किनारे पक्के अतिक्रमण हटाए

गंगलाव तालाब किनारे पक्के अतिक्रमण हटाए

जोधपुर।
शहर के ऐतिहासिक गंगलाव तालाब पर अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार को नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 पक्के निर्माण ध्वस्त किए। साथ ही अस्थाई अतिक्रमण को भी हटाया गया। नगर निगम उत्तर आयुक्त रोहिताश्व तोमर ने बताया कि तालाब के कैचमेंट एरिया पर कई लोगों ने अतिक्रमण कर लिया था। जिस पर उन्हें कई बार नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी गई। जब लोगों ने खुद निर्माण नहीं हटाए तो सोमवार को नगर निगम और पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इनको ध्वस्त किए। उपायुक्त अयूब खान, एसीपी देरावर सिंह, खांडा फलसा थाना अधिकारी दिनेश लखावत की मौजूदगी में अतिक्रमण प्रभारी दीपक कनौजिया एवं सह प्रभारी दिनेश कल्ला की टीम ने चार पक्के अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान भारी पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात रहा। अवैध निर्माण हटाने के बाद इन स्थानों पर नगर निगम जोधपुर की संपत्ति के बोर्ड भी लगाए गए। यदि अब कोई गंगलाव तालाब पर अतिक्रमण करने का प्रयास करेगा तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग