9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूसरे निकाह के लिए पहली पत्नी को तीन तलाक कह घर से निकाला

- दहेज के लिए मारपीट करने का भी आरोप
2 min read
Google source verification

जोधपुर. तिंवरी कस्बे के समीप रामपुरा में सिंधियों की ढाणी में एक व्यक्ति ने तीन बार तलाक-तलाक कहकर पत्नी को न सिर्फ घर से निकाल दिया, बल्कि दूसरा निकाह भी कर लिया। पीडि़ता ने महिला थाना (पूर्व) में पति व उसके दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

पुलिस के अनुसार मूलत: पोकरण तहसील के चाचा गांव हाल रामपुरा में सिंधियों की ढाणी निवासी नूरा ने पति हासन खान, जेठ रइस व देवर हुसैन खान के खिलाफ दहेज के लिए प्रताडि़त करने और मुस्लिम महिला अधिनियम २०१९ की धाराओं में एफआइआर दर्ज कराई। आरोप है कि कई वर्ष पूर्व उसकी शादी हासन खान से हुई थी। पांच साल पूर्व पति ने दहेज के लिए उसके साथ मारपीट की थी। पारिवारिक कोर्ट में केस करने पर समाज के मौजिज लोगों ने समझाइश की थी। पति ने मारपीट न करने, भरण-पोषण का जिम्मा लेने पर राजीनाम हो गया था। दो-ढाई माह पूर्व पति, देवर व जेठ ने फिर मारपीट की। पुत्र व पुत्रवधू ने बीच-बचाव कर छुड़ाया था। तब आरोपियों ने महिला व उसके पुत्र को घर से निकाल दिया था और पीहर से पचास हजार रुपए लाने की धमकी दी थी। भाई ने मथानिया थाने में सूचना भी दी थी।

घर से निकालने पर वह चाचा गांव में पीहर आ गई थी। गत २२ जनवरी को पति ने उसे फोन कर घर न आने और दूसरी शादी करने को चेताया था। इस पर वह अपने भाई व पुत्र के साथ २७ जनवरी को रामपुरा स्थित ससुराल आई थी। तब पति ने उसे घर में घुसने नहीं दिया था। तीन बार तलाक-तलाक कहकर धमकाया कि वह घर से चली जाए। वरना वो उसे जान से मार देगा। पीडि़ता का आरोप है कि पति ने फलोदी तहसील में मोरिया चैनपुरा की एक युवती से दूसरा निकाह करने की जानकारी भी दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग