9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फेस मास्क की अनिवार्यता के साथ हुआ गणतंत्र दिवस समारोह

प्रभारी मंत्री ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी
less than 1 minute read
Google source verification
फेस मास्क की अनिवार्यता के साथ हुआ गणतंत्र दिवस समारोह

फेस मास्क की अनिवार्यता के साथ हुआ गणतंत्र दिवस समारोह

जोधपुर. उम्मेद राजकीय स्टेडियम में मंगलवार सुबह 9.05 बजे गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रभारी मंत्री एवं उप मुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद परेड निरीक्षण करते हुए सलामी मंच पर मार्च पास्ट की सलामी ली।

समारोह के दौरान सोशल डिस्टेसिंग की पूर्ण पालना रखी गई और फेस मास्क को अनिवार्य किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि ध्वजारोहण के बाद आरएसी, राजस्थान पुलिस महिला व पुरूष, होमगार्ड महिला व पुरूष, ग्रामीण पुलिस, एन सी सी, स्काउट, गाईड की टुकडिय़ों का निरीक्षण कर सलामी ली। आरएसी राजस्थान पुलिस की ओर से सुमधुर बैंड वादन किया गया। एडीएम प्रथम मदनलाल नेहरा ने राज्यपाल के संदेश पठन किया। प्रभारी मंत्री ने गणतंत्र और लोकतंत्र की खूबियों के बारे में बताया। समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झंाकियां भी निकाली गई। साथ ही समूह गान का भी आयोजन किया गया।

कई संस्थाओं में भी हुआ समूह गान
इसके अलावा राजस्थान पत्रिका कार्यालय पत्रिकायन में भी ध्वजारोहण हुआ। जेडीए में संभागीय आयुक्त राजेश शर्मा और जोधपुर डिस्कॉम मुख्यालय पर प्रबंध निदेशक अविनाश सिंघवी ने झंडारोहण किया। इसके अलावा अन्य संस्थाओं में भी गणतंत्र दिवस पर कई राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कार्यक्रम हुए।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग