9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 घंटे बाद ही तोड़ी रेजिडेंट डॉक्टर्स ने अनिश्चितकालीन हड़ताल

डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर. डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स अपनी विभिन्न आधारभूत समस्याओं के समाधान को लेकर शुक्रवार सुबह अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर उतर गए थे। लेकिन कुछ बातों पर सुलह होने पर दोपहर 12 बजे ही रेजिडेंट चिकित्सक काम पर लौट आए। अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र फगेडिय़ा ने बताया कि सुबह प्रिंसिपल की अध्यक्षता में आरडीए पदाधिकारियों के साथ हुई मीटिंग में निर्धारित हुआ है कि विभिन्न समस्याओं में से एक-दो का समाधान शुरू हो चुका है, अन्य समस्याओं के समाधान के लिए 7 दिन की अधिकतम समय सीमा निर्धारित हुई है। वे इस समय सीमा में कार्यों की पूर्णता को लेकर आशान्वित है। मरीजों को होने वाली तकलीफ के मद्देनजर रेजिडेंट डॉक्टर्स दोपहर 12 बजे काम पर लौट आए। हालांकि सुबह रेजिडेंट डॉक्टर्स ने खाली बाल्टी व कैंपर के साथ तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया था।

रेजिडेंट्स डॉक्टर्स चाह रहे हैं कि पीने के लिए पानी के लिए प्रति 50 स्टूडेंट्स एक आरओ व वाटर कूलर लगाया जाए, बोरवेल खुदाकर लाइन को इंटरकनेक्टेड किया जाए। खराब लिफ्टें सही हो और 24 घंटे के हिसाब लिफ्टमैन लगाए जाए। पदाधिकारियों की ओर से हॉस्टल के निरीक्षण हो। बाथरूम में सेनेट्री के कार्य पूरे किए जाए। हॉस्टल संख्या 4 के बाथरूम सुधारने सहित कई मांगे रेजिडेंट पूरी करवाना चाह रहे है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग