9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फायरिंग के इनामी आरोपी नहीं मिले, चार वाहन व रुपए जब्त

- गैंगवार में आवासीय कॉलोनी के बाहर फायरिंग का मामला- फरार इनामी आरोपियों के ठिकानों पर छापे, चार वाहनों सहित 22 हजार रुपए व बिजली का सामान जब्त
less than 1 minute read
Google source verification
फायरिंग के इनामी आरोपी नहीं मिले, चार वाहन व रुपए जब्त

फायरिंग के इनामी आरोपी नहीं मिले, चार वाहन व रुपए जब्त

जोधपुर।
चौपासनी बाइपास पर वीतराग सिटी के मुख्य गेट के बाहर गैंगवार के चलते राकेश मांजू पर गोलियां चलाने का मुख्य आरोपी और अन्य दो महीने बाद भी पकड़े नहीं जा सके हैं। पुलिस कमिश्नरेट व ग्रामीण पुलिस ने संयुक्त रूप से बुधवार तड़के नांदिया और पालड़ी राणावता गांव में दोनों इनामी बदमाशों के ठिकानों पर छापे मारे। एसयूवी सहित चार वाहन व 22 हजार रुपए जब्त किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार गैंगवार के चलते एक फरवरी को वीतराग सिटी के मुख्य गेट पर राकेश मांजू पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। नांदिया गांव निवासी मुख्य आरोपी विक्रमसिंह और पालड़ी राणावता निवासी बजरंग सिंह अभी तक पकड़े नहीं गए हैं। विक्रम पर 10 हजार व बजरंगसिंह पर पांच हजार रुपए का इनाम है। एसीपी चक्रवर्तीसिंह व जयप्रकाश अटल और भोपालगढ़ उपाधीक्षक सुदर्शन पालीवाल के नेतृत्व में चार थानाधिकारी, एक-एक एसआइ व एएसआइ ने मध्यरात्रि नांदिया में विक्रमसिंह व पालड़ी राणावता में बजरंगसिंह के मकान की घेराबंदी की। अल-सुबह दोनों ठिकानों पर छापे मारे गए। विक्रम के मकान से एक एसयूवी, एक बोलेरा कैम्पर, एक कार व एक जेसीबी और 22 हजार रुपए व बिजली का सामान जब्त किया गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग