
SPORTS----ऋषिराज ने जीता बालसमंद गोल्फ कप
जोधपुर।
सरदार क्लब गोल्फ कोर्स में रविवार को बालसमंद कप आयोजित किया गया। इस टूर्नामेंट में 30 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। प्रथम स्थान पर ऋ षिराजसिंह हाडा, दूसरे स्थान पर नरेंद्रसिंह चौहान, तीसरे स्थान पर परीक्षित व चौथे स्थान पर सूर्यवीर सिंह रहे। सीनियर ग्रुप के विजेता रिटायर्ड विंग कमांडर रवि बेदी रहे। विजेताओं को जितेंद्रसिंह आउवा ने पुरस्कार दिए। टूर्नामेंट एशियाड गोल्ड विजेता लक्ष्मणसिंह की देखरेख में आयोजित किया गया।
----
करणी प्रतियोगिता का उद्घाटन
करणी कल्ब के तत्वाधान में रविवार को भीमशिला क्रिकेट स्टेडियम में करणी क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। लूणावास सरपंच किशनसिंह सिसोदिया, खुड़ाला पूर्व सरपंच ओम विश्नोई, कावा लूणावास खारा उपसरपंच अचलसिंह सिसोदिया ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उमरावदान आशिया और दिनेश आशिया ने की। इस अवसर पर बेवटा एसएम दुर्गाराम गौड़, रमेश सुथार, प्रेम विश्नोई व गाव के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे। आयोजक सचिव दिनेश आशिया ने बताया नॉकआउट आधार पर खेली जाने वाले टूनामेंट में 21 टीमें भाग ले रही है।
---
Published on:
07 Feb 2021 10:23 pm
