
कृषि अध्यादेशों के विरोध में भाजपा के एक और समर्थन वाले दल ने बजाया बिगुल
जोधपुर.
केन्द्र में भाजपा की सहयोगी पार्टी और एनडीए का घटक दल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि सरकार जो तीन कृषि अध्यादेश व बिल लाई है, वे उसके समर्थन में नहीं है। जिस दिन बिल सदन में रखे गए उस दिन सदन में नहीं थे वरना विरोध करते। वे सोमवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
बेनीवाल ने कहा कि नवरात्र में सभी जिलों में किसान संगठनों से बात करेंगे, जो सुझाव आएंगे वह सरकार के समक्ष रखेंगे। बेनीवाल बोले कि एनडीए में हूं इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से समय मांगेगे। एेसे बिलों का साथ नहीं देंगे। रिव्यू के लिए आग्रह करेंगे। लेकिन फिर भी बात नहीं बनी तो विरोध भी करेंगे। उन्होंने बिलों को किसान विरोधी बताया और कई खामियां भी गिनाई।
बलात्कारियों का एनकाउंटर हो
बेनीवाल ने कहा कि बलात्कारियों का एनकाउंटर होना चाहिए। इस रेप कांड के आरोपितों का एनकाउंटर होता तो एक अच्छा संदेश जाता। साथ ही राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के हाथरस जाने पर बोले कि एक बार बारां की घटना पर बयान दे देते। अब वहां सरकार दुबारा जांच करवा रही है।
इन मुद्दों पर भी बोले
- कोरोना की स्थिति बिगड़ रही है। मास्क लगाए, सोशल डिस्टेंसिंग रखें। हजारों मौतें हुई, प्रदेश सरकार पर विफल।
- आदिवासियों का आंदोलन था डूंगरपुर में, बात कही कि नक्सली सपोर्ट से हुआ तो इसकी एनआइए से जांच करवानी चाहिए।
- सीएम अशोक गहलोत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को पर एकबार फिर मिलजुल कर काम करने का आरोप लगाया।
Published on:
05 Oct 2020 09:10 pm
