9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक को टक्कर मार घसीटते ले गई कैम्पर

जोधपुर. बारहवीं रोड चौराहे पर शुक्रवार देर शाम चौराहे पर लाल सिग्नल के बाद भी तेज रफ्तार से आई बोलेरो कैम्पर ने एक बाइक को टक्कर मारी और करीब एक किमी तक बाइक को घसीटते ले गई। पुलिस ने चिल्ड्रन पार्क के पास बोलेरो कैम्पर रोककर जब्त की।
2 min read
Google source verification
Road accident in Jodhpur

बाइक को टक्कर मार घसीटते ले गई कैम्पर

जोधपुर. बारहवीं रोड चौराहे पर शुक्रवार देर शाम चौराहे पर लाल सिग्नल के बाद भी तेज रफ्तार से आई बोलेरो कैम्पर ने एक बाइक को टक्कर मारी और करीब एक किमी तक बाइक को घसीटते ले गई। पुलिस ने चिल्ड्रन पार्क के पास बोलेरो कैम्पर रोककर जब्त की। थानाधिकारी कैलाश पारीक के अनुसार बड़ली का एक युवक शाम को बोलेरो कैम्पर लेकर बोम्बे मोटर्स चौराहे से १२वीं रोड की तरफ आ रहा था। १२वीं रोड चौराहे पर लाल लाइट होने के बावजूद चालक ने कैम्पर भगाने का प्रयास किया। इतने में ५वीं रोड की तरफ से आकर चौराहा क्रॉस कर रही बाइक को कैम्पर ने चपेट में ले लिया।

बाइक चालक उछलकर दूर जा गिरा। तेज रफ्तार के चलते बाइक कैम्पर में फंस गई। हादसे से घबराया कैम्पर चालक बाइक को घसीटते हुए कैम्पर भगाने लगा। इतने में चौराहे पर मौजूद होमगार्ड अमरावदान चारण भागकर कैम्पर के पास पहुंचा व रोकने का प्रयास किया। उसने कैम्पर का डाला (बॉडी का गेट) पकड़ लिया, लेकिन कैम्पर चालक रोकने की बजाय और तेजी से भगाने लगा। इससे होमगार्ड का हाथ छिटक गया। तभी एसयूवी में सवार खाण्डा फलसा थानाधिकारी राजेन्द्र चौधरी वहां आ गए। होमगार्ड ने उन्हें पूरी जानकारी दी। थानाधिकारी ने पीछा शुरू किया तो कैम्पर चालक ने गाड़ी चिल्ड्रन पार्क की तरफ घुमा ली। थानाधिकारी ने नाकाबंदी कराई और चिल्ड्रन पार्क के पास एसयूवी आगे लगाकर उसे रोक लिया। जिसे बाद में सरदारपुरा थाने ले जाया गया, लेकिन दुर्घटना होने वाला क्षेत्र शास्त्रीनगर का होने से उसे व दोनों वाहनों को शास्त्रीनगर थाना पुलिस को सौंप दिया गया। थानाधिकारी पारीक का कहना है कि कैम्पर बड़ली निवासी विकास राजपुरोहित चला रहा था।

भीड़-भाड़ वाली रोड पर दहशत
हादसे के दौरान १२वीं रोड चौराहे के आस-पास भीड़-भाड़ थी। टक्कर होते ही बाइक कैम्पर में फंस गई। फिर भी चालक ने कैम्पर नहीं रोकी और भगाता रहा। जिससे एकबारगी दहशत फैल गई।

मैं चिल्लाता रहा, नीचे आदमी फंसा, लेकिन रोकी नहीं : होमगार्ड
होमगार्ड अमरावदान ने बताया कि १२वीं रोड चौराहे पर हादसे में बाइक नीचे फंस गई थी। इसके बावजूद चालक कैंपर को भगाने लगा। तब मैंने नीचे आदमी फंसा होने की दुहाई देकर रोकने का प्रयास किया। मैंने बॉडी का गेट भी पकड़ लिया था, लेकिन फिर भी चालक ने कैम्पर नहीं रोकी।

अनियंत्रित कार ने बाइक व कार को टक्कर मारी
उधर, दोपहर में सत्संग भवन रोड पर तेज रफ्तार व अनियंत्रित कार ने मोटरसाइकिल को चपेट में लेने के बाद एक अन्य कार को टक्कर मार दी। एकबारगी वहां अफरा-तफरी सी मच गई। बाद में कार दूसरी कार को टक्कर मारकर रूकी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आपस में समझौता होने से कोई मामला दर्ज नहीं हो पाया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग