9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर-जयपुर हाइवे पर हुई ट्रक-टैंकर की जबरदस्त भिड़ंत, चालक की मौत

वाहनों की इस भिड़ंत से हाइवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से ट्रैफिक जाम लग गया।
less than 1 minute read
Google source verification
crime news of jodhpur

road accident in jodhpur, man died in accident, jodhpur crime news, jodhpur news, jodhpur news in hindi

वीडियो : महेंद्र ढाका/भावी/जोधपुर. जोधपुर-जयपुर हाइवे के बीनावास पुल पर शनिवार सुबह हुए हादसे ने हडक़ंप मचा दिया। इस हादसे में एक की मौत हो गई और तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार भावी क्षेत्र से होकर गुजर रहे जोधपुर-जयपुर हाइवे के बीनावास पुल पर एक ट्रक और टैंकर की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर बाड़मेर निवासी बीरधाराम जाट की मौके पर ही मृत्यु हो गई और तीन अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हाइवे से गुजर रहे लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया। घायलों को अस्पताल भेजा गया। वाहनों की इस भिड़ंत से हाइवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से ट्रैफिक जाम लग गया। इससे अन्य वाहन कहीं आ-जा नहीं सके। यातायात पुलिस ने खासी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को दूर करवा कर यातायात सुचारू करवाया। हादसे की जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग