9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सडक़ पर पानी भरने से आहत लोग उतरे सडक़ पर, जाम लगाया

- रावटी क्षेत्र में खरबूजा बावड़ी के आस-पास रहने वाले लोगों की परेशानी  
less than 1 minute read
Google source verification
सडक़ पर पानी भरने से आहत लोग उतरे सडक़ पर, जाम लगाया

सडक़ पर पानी भरने से आहत लोग उतरे सडक़ पर, जाम लगाया

जोधपुर.

शहर के रावटी क्षेत्र में खरबूजा बावड़ी के समीप रहने वाले लोगों की पीड़ा सडक़ पर उतर आई। लोगों ने सडक़ पर उतर प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगो को समझाइश के लिए थाने ले जाया गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि खरबूजा बावड़ी बारिश के दिनों भर जाती है। यहां नगर निगम और पीएचइडी की ओर से दो पम्प लगा रखे हैं। निगम का पम्प कई सालों से और पीएचइडी का पम्प दो माह से बंद है। ऐसे में यहां भरा पानी लोगों के घरों की नींव कमजोर कर रहा है। बावड़ी के ओवरफ्लो और सीवरेज के पानी से सडक़ तालाब बन गई है और लोगों को एक ओर से दूसरी तरफ जाने के लिए नाव का उपयोग करना पड़ रहा है। बावड़ी के पानी से घरों को भी खतरा हो गया है।

इन समस्याओं से परेशान लोगों ने रावटी से घोडाघाटी जाने वाली मुख्य सडक़ पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। लेकिन संबंधित विभागों के अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने से लोगों को भारी रोष का सामना करना पड़ा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग