9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस विवि की ओर से सडक़ सुरक्षा कार्यक्रम

Police University Jodhpur  
less than 1 minute read
Google source verification
पुलिस विवि की ओर से सडक़ सुरक्षा कार्यक्रम

पुलिस विवि की ओर से सडक़ सुरक्षा कार्यक्रम

जोधपुर. सरदार पटेल पुलिस, सुरक्षा और दाण्डिक न्याय विश्वविद्यालय सेन्टर फ ॉर रोड़ सेफ्टी की ओर से जोधपुर ट्रेफि क पुलिस के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नाथुसिंह के सहयोग से सडक़ सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत नई सडक़ चौराहा पर सडक़ से गुजर रहे वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। साथ ही जोधपुर शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे बेरिकेड्स के लिए भी पुलिस को रिफ्लेक्टर वितरित किए गए।
सेन्टर की उप निदेशक, डॉ मिनाक्षी पूनिया, प्रभारी अधिकारी अरूण शर्मा और प्रवीण गहलोत के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सेन्टर फ ॉर रोड़ सेफ्टी की की ओर से ‘6 दिवसीय सडक़ सुरक्षा से संबंधित लेक्चर सीरीज’ का भी ऑनलाइन आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को उप परिवहन अधिकारी निधि सिंह द्वारा राजस्थान मे रोड सेफ्टी के संबंध मे किये जा रहे पहल की जानकारी प्रदान की गई। लेक्चर सीरिज़ द्वारा आमजन एवं पुलिस कार्मिकों को रोड़ सेफ्टी के सम्बन्ध में जागरूकता तथा सडक़ सरक्षा के विभिन्न आयाम पर प्रत्येक दिन अलग-अलग लेक्चर विषेषज्ञों से जानकारी प्रदान की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग