9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीड़ी सप्लायर पर हमला कर सात लाख रुपए लूटे

बिलाड़ा थानान्तर्गत बेरा घाटीवाला के पास एसयूवी सवार पांच-छह लुटेरों ने गाड़ी में बीड़ी सप्लाई करने वाले एक व्यक्ति पर शुक्रवार को जानलेवा हमला कर सात लाख दस हजार रुपए और कुछ चेक लूट लिए।
less than 1 minute read
Google source verification
बीड़ी सप्लायर पर हमला कर सात लाख रुपए लूटे

बीड़ी सप्लायर पर हमला कर सात लाख रुपए लूटे

बिलाड़ा/जोधपुर. बिलाड़ा थानान्तर्गत बेरा घाटीवाला के पास एसयूवी सवार पांच-छह लुटेरों ने गाड़ी में बीड़ी सप्लाई करने वाले एक व्यक्ति पर शुक्रवार को जानलेवा हमला कर सात लाख दस हजार रुपए और कुछ चेक लूट लिए। हमले में पीडि़त की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने जिले भर में नाकाबंदी कराई, लेकिन रात तक लुटेरों का सुराग नहीं लग पाया।

पुलिस के अनुसार बोयल निवासी अशोक पुत्र डूंगरराम जाट अपने वाहन में बीड़ी सप्लाई करता है। वह बिलाड़ा में कुछ दुकानों पर बीड़ी की सप्लाई करके हर्ष गांव होकर कच्चे मार्ग से बरना गांव की तरफ जा रहा था।

कैलाश व प्रदीप भी उसके साथ थे। बेरा घाटीवाला के पास पहुंचा तो सामने से काली एसयूवी आई और अशोक की गाड़ी रुकवाई। सरियों से लैस छह युवक एसयूवी से नीचे उतरे और अशोक व उसके वाहन पर हमला कर दिया।

वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अशोक के भी चोटें आईं। इस दौरान लुटेरों ने कैलाश व प्रदीप के हाथ से रुपए से भरा बैग लूट लिया। जिसमें सात लाख दस हजार रुपए और बीड़ी सप्लाई के बदले मिले कुछ चेक रखे थे। हमले में अशोक के एक साथी के हाथ में चोट भी आई। जिसे बाद में अस्पताल ले जाया गया।


लूटपाट कर सभी लुटेरे एसयूवी में सवार होकर भाग गए। पीडि़त ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और एसयूवी की तलाश में नाकाबंदी कराई। लूट का मामला दर्ज कर तलाश के प्रयास शुरू किए।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग