9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री बोले-जाते-जाते क्या गारंटी दे रहे हैं गहलोत

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने तंज कसा कि गहलोत सरकार ने रोजगार गारंटी बिल पास किया, लेकिन इनकी खुद की गारंटी अब खत्म हो गई है।
less than 1 minute read
Google source verification
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री बोले-जाते-जाते क्या गारंटी दे रहे हैं गहलोत

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री बोले-जाते-जाते क्या गारंटी दे रहे हैं गहलोत

जोधपुर. केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने तंज कसा कि गहलोत सरकार ने रोजगार गारंटी बिल पास किया, लेकिन इनकी खुद की गारंटी अब खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि जिनका खुद का निर्वासन तय हो गया है, वह अब आश्वासन दे रहे हैं।
शनिवार दोपहर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत ने बातचीत में कहा कि साढ़े चार साल पूरे हो गए। पांच साल पूरे होने में तीन-चार महीने शेष हैं और वे रोजगार की गारंटी देने की बात कर रहे हैं। शेखावत ने पूछा कि किसने रोका था, साढ़े चार साल पहले इस तरह का बिल लेकर आते। अब कब लेकर आ रहे हैं, जब राजस्थान का बच्चा-बच्चा जानता है कि राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार का जाना तय हो गया है।
केवल पांच प्रतिशत खर्चं
शेखावत ने कहा कि जुलाई, अगस्त और सितंबर में राजस्थान में सामान्य रूप से बारिश के दिन होते हैं। जब से मनरेगा शुरू हुआ है। दस साल के आंकड़े उठाकर देख लीजिए। इन तीन महीनों में किसी भी काम के बजट का केवल पांच प्रतिशत खर्च होता है। आप पांच प्रतिशत से गारंटी देकर अपने आप को हंसी का पात्र बना रहे हो।
सच बोलने वाला पसंद नहीं
राजेंद्र सिंह गुढ़ा की बर्खास्तगी पर शेखावत ने कहा कि राजस्थान में सच बोलने वाला व्यक्ति मुख्यमंत्री जी को बर्दाश्त नहीं, चाहे वह पार्टी में हो या पार्टी के बाहर। महिलाओं के सम्मान की बात करने वाले व्यक्ति उन्हें पसंद नहीं है, चाहे वह पार्टी में हो या पार्टी के बाहर हो।
अगली तलवार किस पर
विधायक दिव्या मदेरणा का नाम लिए बगैर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मेरी छोटी बहन ने साहस के साथ में आवाज उठाई, मुझे लगता है कि अगली तलवार उसके ऊपर चलने वाली है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग