9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RAILWAY–टे्रन में अकेली यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा करेगा आरपीएफ

- आरपीएफ का मेरी सहेली अभियान, गठित की टीम
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Oct 22, 2020

RAILWAY--टे्रन में अकेली यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा करेगा आरपीएफ

RAILWAY--टे्रन में अकेली यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा करेगा आरपीएफ

जोधपुर।


ट्रेन में अकेली यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा अब रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) करेगा। आरपीएफ की ओर से जोधपुर रेल मण्ड़ल पर महिला रेलयात्रियों की सुरक्षा के लिए मेरी सहेली अभियान शुरू किया गया है। रेल मंत्रालय व उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय के निर्देशानुसार शुरु की गई इस पहल में आरपीएफ की मेरी सहेली टीम का गठन किया गया है। यह टीम प्रारंभिक रेलवे स्टेशन पर महिला से संपर्क स्थापित कर अपना मोबाइल नंबर शेयर करेगी। आरपीएफ की मेरी सहेली टीम महिला यात्री को यात्रा के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों, आरपीएफ की हेल्पलाइन नम्बर 182 के बारे में व आपात स्थिति में सम्पर्क किए जाने वाले नंबर की जानकारी देगी। यात्रा के दौरान महिला यात्री सुरक्षाकर्मियों की निगरानी में रहेगी।
---
अभियान की शुरुआत जोधपुर-हावड़ा स्पेशल ट्रेन से
मण्ड़ल प्रवक्ता गोपाल शर्मा के अनुसार जोधपुर रेल मण्ड़ल पर अभियान की शुरुआत में गाड़ी संख्या 02386 जोधपुर-हावड़ा स्पेशल ट्रेन से की गई। आरपीएफ की ओर से अकेली यात्रा कर रही महिला यात्री का कोच संख्या, सीट संख्या, मार्ग के सभी ठहरावों वाले रेलवे स्टेशनों की महिला सुरक्षाकर्मी तथा आरपीएफ पोस्ट को सूचित कर दिया जाएगा।
----------
महिला यात्रियों के सामने आने वाली या देखी जाने वाली सुरक्षा संबंधी किसी भी समस्या का प्रभावी ढंग से निराकरण के लिए मेरी सहेली अभियान शुरू किया गया है। यात्रा के दौरान सुरक्षा संबंधी परेशानी आने पर मेरी सहेली की टीम तुरंत महिला के पास पहुंचेगी तथा महिला की मदद करेगी।
गीतिका पाण्ड़ेय, मण्ड़ल रेल प्रबंधक
जोधपुर
--

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग