9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर के 64 परीक्षा केंद्रों पर हो रही व्याख्याता भर्ती परीक्षा, पहली पारी में पहुंचे केवल 42 प्रतिशत अभ्यर्थी

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से स्कूली व्याख्याता भर्ती परीक्षा का आयोजन शुक्रवार से किया जा रहा है। जोधपुर में इसके लिए 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कलक्ट्रेट में परीक्षा नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकी है। परीक्षा दो पारियों में हो रही है।
less than 1 minute read
Google source verification
RPSC School lecturer recruitment exam conduct in 64 centers of jodhpur

जोधपुर के 64 परीक्षा केंद्रों पर हो रही व्याख्याता भर्ती परीक्षा, पहली पारी में पहुंचे केवल 42 प्रतिशत अभ्यर्थी

वीडियो : मनोज सैन/जोधपुर. संघ लोक सेवा आयोग की ओर से स्कूली व्याख्याता भर्ती परीक्षा का आयोजन शुक्रवार से किया जा रहा है। जोधपुर में इसके लिए 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कलक्ट्रेट में परीक्षा नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकी है। परीक्षा दो पारियों में हो रही है। पहली पारी ‘ए’ ग्रुप के लिए सुबह 9 से 10.30 बजे आयोजित हुई। पहली पारी में केवल 42 प्रतिशत अभ्यर्थी ही बैठे। पहली पारी में सामान्य ज्ञान के प्रश्नपत्र में 20 हजार अभ्यर्थियों में से केवल 8462 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दूसरी पारी दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी। इसमें 44 केंद्र बनाए गए हैं। इस दौरान हिंदी का प्रश्न पत्र होगा। ‘बी’ ग्रुप की परीक्षाएं छह जनवरी और ‘सी’ ग्रुप की परीक्षाएं नौ जनवरी से शुरू होगी। परीक्षाएं 13 जनवरी तक चलेगी। परीक्षा में नकल की रोकथाम के लिए 12 उडऩेदस्ते बनाए गए हैं। साथ ही इतने ही उप समन्वयक लगाए गए हैं।शहर में गृहमंत्री अमित शाह व सीएम अशोक गहलोत भी आए हुए हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग