9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संत व शिष्य ने किया नाबालिग से सामूहिक बलात्कार

- घर के पास किराए पर कमरा लेकर रहने लगे थे दोनों आरोपी
less than 1 minute read
Google source verification
संत व शिष्य ने किया नाबालिग से सामूहिक बलात्कार

संत व शिष्य ने किया नाबालिग से सामूहिक बलात्कार

जोधपुर।
पुलिस कमिश्नरेट में एक नाबालिग से सामूहिक बलात्कार और देह शोषण किया गया। पीडि़ता की मां ने एक संत व उसके शिष्य पर यह आरोप लगाए हैं।
थानाधिकारी के अनुसार एक महिला ने एक संत व शिष्य के खिलाफ 16 साल की पुत्री से सामूहिक बलात्कार और दो साल से देह शोषण करने का आरोप लगाकर एफआइआर दर्ज करवाई है। जिसमें एससी-एसटी एक्ट की धारा भी जोड़ी गई है। आरोप है कि संत के आश्रम महिला के परिजन का आना जाना था, जहां उनका सम्पर्क संत से हुआ था। फिर संत महिला के घर के पास कमरे में रहने लग गया था। इस दौरान 1 अक्टूबर 2022 को उसने नाबालिग पुत्री को कमरे में बुलाया, जहां उसने डरा धमकाकर उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी संत उसकी पुत्री का देह शोषण करने लग गया। एक बार संत के शिष्य ने भी नाबालिग पुत्री से छेड़छाड़ कर बलात्कार का प्रयास किया। दोनों उसका देह शोषण करते रहे। इस बीच, पुत्री गुमसुम रहने लगी। तब पीडि़ता की मां ने कारण पूछा तो उसने दोनों ही हरकतों के बारे में अवगत कराया। दोनों थाने पहुंची, जहां मां ने पुत्री से सामूहिक बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीडि़ता के बयान दर्ज कर मेडिकल करवाया है। कोर्ट में सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयाज दर्ज करवाए जाएंगे। उसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग