9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सादगी से मनाया संत नामदेव वार्षिकोत्सव

सादगी से मनाया संत नामदेव वार्षिकोत्सव
less than 1 minute read
Google source verification
सादगी से मनाया संत नामदेव वार्षिकोत्सव

सादगी से मनाया संत नामदेव वार्षिकोत्सव

जोधपुर. संत नामदेव का 75 वां वार्षिक उत्सव शुक्रवार को सिंधी कॉलोनी स्थित श्रीनाथ संत नामदेव मंदिर में सादगीपूर्वक व कोरोना गाइडलाइन पालना के साथ मनाया गया। सचिव महेश खेतानी ने बताया कि सुबह आरती के बाद ध्वजारोहण किया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष लक्ष्मण खेतानी ने बताया कि मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य राजेंद्र गहलोत, सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत अध्यक्ष राम तोलानी, सिन्धी गुरु संगत दरबार अध्यक्ष,मुरली गंगवानी, वासुदेव,रमेश कमलेश,खेतानी सुरेश पी खेतानी,भरत आवतानी मौजूद रहे। शनिवार सुबह 11बजे पूर्ण आरती की गई।

88 साल पहले वर्तमान पाकिस्तान में लगता था मेला।

देश विभाजन से पूर्व अखण्ड भारत के समय सिंध के हैदराबाद जिले के तहसील टंडो आदम में संत नामदेव का मेला लगता था। जोधपुर संत नामदेव मन्दिर के मेला अधिकारी लक्ष्मण खेतानी बताया कि उनके नानाजी लगभग 88 वर्ष पहले दादा वेंसीमल सयानी के नेतृत्व में मेला भरता था। यह तीन दिवसीय मेला होता था जिसमे मेरे दादाजी मूखी देवोमल सहित 10 से 15 छोटे मोटे गाँव के दर्शनार्थी शरीक होते थे।
मनोरंजन के लिऐ उस समय पहलवानों की कुश्ती, बैलगाडिय़ों की रेस,मुर्गा कुश्ती आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता था।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग