9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब अरब के रेगिस्तान से आ रही धूल भरी हवाएं, इस सप्ताह प्रदेश के कई जिलों में लू चलने की आशंका

पिछले तीन-चार दिनों से हवा की दिशा पश्चिमी हो गई है जो अत्यधिक शुष्क है। थार में गर्मी अधिक पडऩे से यहां कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है जिसके कारण गर्म हवा ऊपर उठकर ठंडी हो रही है। आठ से दस किलोमीटर ऊपर बादल भी बन रहे हैं। यह हवा नीचे आकर तेजी से बालू के कणों को उठाकर अब आंधी का रूप लेगी।
2 min read
Google source verification
sand storms in india are coming from desert of arab countries

अब अरब के रेगिस्तान से आ रही धूल भरी हवाएं, इस सप्ताह प्रदेश के कई जिलों में लू चलने की आशंका

गजेंद्रसिंह दहिया/जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने और हवा का रुख दक्षिणी पश्चिमी से पश्चिमी होने से अब थार प्रदेश को अरब सागर की नमी मिलनी बंद हो गई है। खाड़ी देशों के पास अरब के रेगिस्तान से सूखी हवाएं पाकिस्तान को पार करते हुए राजस्थान में आ रही है जिसके कारण आगामी दिनों में तेज गर्मी पडऩे और धूल भरी आंधी चलने की आशंका है। जोधपुर में सोमवार दोपहर को आपेक्षिक आद्र्रता का स्तर गिरकर केवल 7 प्रतिशत रह गया। मौसम विभाग के अनुसार 20 से 22 मई के दौरान पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में लू चलने की आशंका है।

फरवरी से ही भूमध्य सागर से लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते पाकिस्तान से लगते पश्चिमी राजस्थान के ऊपर हर सप्ताह चक्रवाती परिसंचरण तंत्र बन रहा था जो अरब सागर की नमी को भी खींच रहा था। इससे मेघ गर्जना के साथ बादल-बरसात और बिजली का मौसम हो रहा था। यही कारण है कि जेठ का महीना शुरू होने के बावजूद तापमान में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई।

अब कमजोर बालू उठाएगी हवा
पिछले तीन-चार दिनों से हवा की दिशा पश्चिमी हो गई है जो अत्यधिक शुष्क है। थार में गर्मी अधिक पडऩे से यहां कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है जिसके कारण गर्म हवा ऊपर उठकर ठंडी हो रही है। आठ से दस किलोमीटर ऊपर बादल भी बन रहे हैं। यह हवा नीचे आकर तेजी से बालू के कणों को उठाकर अब आंधी का रूप लेगी। वैसे राजस्थान में अप्रैल महीने से ही आंधी शुरू हो जाती है।

रात में भी गर्मी
जोधपुर में बीती रात गर्म रही। न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस रहा। बीती रात धूल का गुबार और तापमान अधिक रहने से सुबह से ही तपिश का मौसम बना हुआ था। दिन में सूरज की तल्खी ने झुलसाए रखा। सुबह आपेक्षिक आद्र्रता 29 प्रतिशत थी जो दोपहर तक घटकर 7 प्रतिशत तक आ गई।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग