9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संत हनुमानदास राममौहल्ला व सूरत रामद्वारा के महंत घोषित

रामस्नेही पीठ के दो प्रमुख पीठाधीश्वर भी हुए कार्यक्रम में शामिल
less than 1 minute read
Google source verification
संत हनुमानदास राममौहल्ला व सूरत रामद्वारा के महंत घोषित

संत हनुमानदास राममौहल्ला व सूरत रामद्वारा के महंत घोषित

जोधपुर. नागौरी गेट के बाहर, दामोदर कॉलोनी स्थित रामद्वारा में संत समागम के दौरान रामस्नेही संत हनुमानदास को जोधपुर राममौहल्ला रामद्वारा और हनुमान गली मंछरपुरा सूरत रामद्वारा का महंत घोषित किया गया। रामस्नेही संप्रदाय सिंथल के पीठाधीश्वर क्षमाराम, रामस्नेही संप्रदाय खेडापा के पीठाधीश्वर संत पुरुषोत्तमदास, खेड़ापा उत्तराधिकारी संत गोविन्दराम शास्त्री, सिंथल के संत रामपाल आदि संतों के सानिध्य में उत्तराधिकारी संत हनुमानदास को महंत की चादर ओढ़ाकर रामस्नेही रीति रिवाजों व परम्परानुसार महंत घोषित किया गया। रामधाम खेड़ापा के उत्तराधिकारी संत गोविंदराम शास्त्री ने बताया की रामोहल्ला व सूरत रामद्वारा के महंत राजाराम के ब्रह्मलीन होने के बाद रक्षाबंधन को संत समागम के दौरान संतों ने चादर ओढ़ाकर संत हनुमानदास को रामद्वारा महंत का दायित्व सौंपा। धार्मिक कार्यक्रम में राज्यसभा के पूर्व सांसद रामनारायण डूडी, भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग, पूर्व विधायक कमसा मेघवाल, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, भीरमराम रलिया, रामविलास जलवानिया, किशोर डूडी आदि शामिल हुए । कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंस का भी ध्यान रखा गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग