9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Saturn transit: मकर राशि में शनि चलेंगे उल्टी चाल, ये रहेगा राशियों पर प्रभाव

Saturn transit: बुध, शनि और गुरु की चाल बदलने का असर आम जनमानस परशनि 12 जुलाई को मकर राशि में चलेंगे उल्टी चाल
2 min read
Google source verification
Saturn transit

Saturn transit

Saturn transit: जोधपुर. वैदिक ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से जुलाई का महीना काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस महीने में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन से आम जनमानस से लेकर देश-दुनिया पर व्यापक असर रहेगा। ग्रहों की चाल बदलने से अनचाहे मौसमी बदलाव होंगे। प्राकृतिक आपदा आ सकती है। साथ ही देशभर में हिंसा और उपद्रव बढ़ सकता है। जुलाई महीने में वाणी और बुद्धि के देव ग्रह बुध तीन बार राशि बदलेंगे, जो बहुत ही महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन है। बुध ग्रह सबसे पहले 2 जुलाई को मिथुन राशि फिर 16 जुलाई को कर्क राशि में और 31 जुलाई को सिंह राशि की यात्रा प्रारंभ कर देंगे।

मिथुन राशि में सूर्य का होना शुभ
मिथुन में सूर्य का भ्रमण शुभ कार्यों के लिए फलदायी माना जाता है। इसी माह चातुर्मास शुरू होने से पूर्व तक मुंडन, यज्ञोपवीत संस्कार, विद्यारंभ, सगाई, नए व्यापारिक प्रतिष्ठान की शुरुआत, चीजों की खरीदी-बिक्री और विवाह जैसे मांगलिक कार्य हो सकेंगे।


शनि का राशि परिवर्तन
सभी ग्रहों में न्याय और कर्मफलदाता माने जाने वाले शनि मकर राशि में वक्री चाल चलेंगे। मकर राशि शनिदेव की ही राशि है। शनि 12 जुलाई को मकर राशि में उल्टी चाल से चलते हुए गोचर करेंगे। शनि के राशि परिवर्तन या चाल बदलने पर सभी राशियों के जातकों पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। शुक्र 13 जुलाई को अपनी राशि यानी वृषभ की यात्रा को विराम देते हुए मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र के मिथुन राशि में प्रवेश करते ही सूर्य और बुध के साथ त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। जब भी किसी एक राशि में तीन ग्रहों का मिलन होता है तो इसे त्रिग्रही योग कहा जाता है। ग्रहों के राजा सूर्य 16 जुलाई को मिथुन राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सभी 9 ग्रहों में बृहस्पति को सबसे शुभ और अच्छा फल प्रदान करने वाले ग्रह माना गया है। गुरु 28 जुलाई को रात में मीन राशि में उल्टी चाल से चलना आरंभ कर देंगे।

ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर
ग्रहों के राशि परिवर्तन से मेष, मिथुन ,कर्क, सिंह और मकर राशि वालों के लिए महीना बहुत ही अच्छे से बीतेगा। ज्योतिष अनीष व्यास के अनुसार कन्या,तुला और वृश्चिक राशि वालों का कुछ कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा वृषभ, धनु, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए महीना मिलाजुला रहने वाला होगा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग