9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Saurabh Srivastava निर्देशित नाटक ‘ Ek actor ki Maut ‘ का मंचन

जोधपुर.गन्धर्व थिएटर जयपुर के बैनर तले सौरभ श्रीवास्तव रूपांतरित व निर्देशित नाटक 'एक एक्टर की मौत' का मंगलवार को जोधपुर थिएटर फेस्टिवल की मेजबानी में आयोजित चार-दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य समारोह के तहत टाउन हॉल में सफल मंचन किया गया।
less than 1 minute read
Google source verification
Saurabh Srivastava-directed drama 'Ek actor ki Maut' staged

Saurabh Srivastava-directed drama 'Ek actor ki Maut' staged

जोधपुर.जोधपुर थिएटर फेस्टिवल की मेजबानी में आयोजित चार-दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य समारोह के तहत गन्धर्व थिएटर जयपुर के बैनर तले सौरभ श्रीवास्तव रूपांतरित व निर्देशित नाटक 'एक एक्टर की मौतÓ का मंगलवार को टाउन हॉल में सफल मंचन किया गया।

शो में अक्षय और इरा नाम के दो एेसे रंगकर्मियों की कहानी बताई गई है जो पहले शादीशुदा थे और बीस बरस साथ रहने के बाद दोनों में तलाक हो गया। बाद में मिलने पर दो अपनी एक्टिंग और जिंदगी पर बात करते-करते फिर से एक दूसरे के नजदीक आते हैं। अक्षय की भूमिका में सौरभ श्रीवास्तव और इरा के किरदार में सुष्मिता श्रीवास्तव ने अदाकारी की। रंगकर्मियों के लिए यह बात भी महत्वपूर्ण रही कि अरसे बाद टाउन हॉल फिर से दर्शकों से भरा हुआ नजर आया।

दर्शक दीर्घा में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राहुल बारहठ और पुलिस उपायुक्त दक्षिण प्रीति चंद्रा सहित कई पुलिस अफसरों ने भी नाटक देखने का लुत्फ लिया। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष अनुराधा आडवाणी और अकादमी के पूर्व अध्यक्ष रमेश बोराणा ने निर्देशक को स्मृति चिह्न प्रदान किया। पर्दे के पीछेलाइट्स राजेंद्र शर्मा राजू की थी। मेकअप भुवनेश भटनागर ने किया। साउंड रविंद्र पारीक की थी और कॉस्ट्यूम्स डिजाइनिंग डॅा खुशबू की थी। सेट डिजाइनिंग पुरुषोत्तम शर्मा और कृष्णपाल व बाबूलाल की थी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग