9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
जेएनवीयू में अंतरराष्ट्रीय युवा महोत्सव में ऐसे हुआ था लाखों का घोटाला
Play video

जेएनवीयू में अंतरराष्ट्रीय युवा महोत्सव में ऐसे हुआ था लाखों का घोटाला

- जेएनवीयू में अंतरराष्ट्रीय युवा महोत्सव में गबन प्रकरण
Google source verification

 

– छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष सहित तीन आरोपियों के खिलाफ चालान पेश

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के छात्रसंघ की ओर से वर्ष 2003 में आयोजित अंतरराष्ट्रीय युवा महोत्सव में 4.86 लाख रुपए खर्च किए गए थे।छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष ने तीन अन्य के साथ मिल 15.90 लाख रुपए के बिल पेश कर विवि से भुगतान उठा लिया था। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की विशेष विंग ने 11.04 लाख रुपए के गबन के इस मामले में छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष ईश्वरसिंह बालावत व दो अन्य आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को चालान पेश किया। जांच में सामने आया कि वर्ष 2003 में अंतरराष्ट्रीय युवा महोत्सव आयोजित हुआ था। उस समय बालावत छात्रसंघ अध्यक्ष था। महोत्सव में होटल, फूल मालाएं और अन्य मदों में 4.86 लाख 640 रुपए खर्च किए गए थे, जबकि आरोपियों ने कुल 15.9 लाख 900 रुपए के फर्जी बिल पेश कर भुगतान उठा लिया था। इस संबंध में परिवाद के आधार पर एसीबी ने वर्ष 2010 में तत्कालीन अध्यक्ष बालावत, विजय सिंह, गोविंद सिंह, मेघ सिंह के साथ ही विश्वविद्यालय के सात शिक्षकों वे भुगतान करने वाली कमेटी के सदस्यों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की थी।


आठ साल बाद आए थे गिरफ्त में

सुप्रीम कोर्ट से शिक्षकों को राहत मिलने के बाद पूर्व अध्यक्ष बालावत, विजय सिंह, गोविंद ङ्क्षसह और मेघ सिंह की गिरफ्तारी शेष थी। बालावत, विजय सिंह व गोविंद को एसीबी ने 25 अप्रेल को गिरफ्तार किया था। न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के बाद इनको जमानत मिली थी। फरार मेघ सिंह को एसीबी ने गत दिनों गिरफ्तार किया था, जो न्यायिक अभिरक्षा में है।