8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्रिप्टो करंसी में निवेश का झांसा, डॉक्टर से 14.60 लाख ऐंठे

क्रिप्टो करंसी में निवेश का झांसा, डॉक्टर से 14.60 लाख ऐंठे

less than 1 minute read
Google source verification
क्रिप्टो करंसी में निवेश का झांसा, डॉक्टर से 14.60 लाख ऐंठे

क्रिप्टो करंसी में निवेश का झांसा, डॉक्टर से 14.60 लाख ऐंठे

जोधपुर।
भगत की कोठी थानान्तर्गत रामेश्वर नगर सेक्टर-ई में सब्ज-बाग दिखाकर क्रिप्टो करंसी (Crypto Currency) में निवेश करने का झांसा देकर दंत चिकित्सक से 14.60 लाख रुपए ऐंठ लिए गए। क्रिप्टो करंसी न मिलने व मोबाइल में फर्जी वॉलेट निकलने पर डॉक्टर ने दम्पती व उनके पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया। (Fraud with doctor)
पुलिस के अनुसार रामेश्वर नगर सेक्टर-ई निवासी डॉ मुकेश पुत्र बालकिशन पालीवाल दंत चिकित्सक हैं और क्षेत्र में ही क्लिनिंग संचालक हैं। उनकी रिपोर्ट पर प्रतीक चारण, मां चन्द्रकला व पिता एलएन चारण के खिलाफ धोखाधड़ी का ममला दर्ज की गई है। आरेाप है कि वर्ष 2019 में चन्द्रकला क्लिनिक पर दांत की जांच करवाने आई थी। कुछ समय बाद पति भी क्लिनिक पर इलाज के लिए आए थे। परिचय निकालने से जान-पहचान बढ़ गईं। इस बीच, दम्पती ने आय बढ़ाने के लिए प्लान होने की जानकारी दी। जुलाई 2020 में पुत्र प्रतीक को बुलाया। उसने 27 हजार रुपए निवेश करने पर छह से आठ माह में दस लाख रुपए मुनाफा मिलने की जानकारी दी। उसने क्रिप्टो करंसी लुनार में निवेश करने की योजना बताई। इनकी बातों में आकर डॉक्टर मुकेश ने 5.35 लाख रुपए नगद और शेष 9.25 लाख रुपए उधार लेकर जमा करवा दिए थे, लेकिन उसे न तो क्रिप्टो करंसी मिली और न ही निवेश का प्रतिफल। डॉक्टर ने अपने इंजीनियर मित्र से मोबाइल की जांच करवाई। जिसने डॉक्टर के मोबाइल में क्रिप्टो करंसी संबंधी अपलोड वॉलेट के फर्जी होने की जानकारी दी। तब डॉक्टर ने प्रतीक से बात की, लेकिन वो टालमटोल करने लगा। डॉक्टर थाने पहुंचे और धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया।