9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सफाई कर्मचारियों की हाजिरी ‘पी’ लिखकर नहीं बल्कि ‘हस्ताक्षर’ से होगी

- फील्ड निरीक्षण में सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति में मिली धांधली - निगम आयुक्त उत्तर व दक्षिण ने वार्ड प्रभारियों की ली बैठक  
2 min read
Google source verification
स्वतंत्रता दिवस पर जोधपुरवासियों को सौगात, स्वच्छता सर्वेक्षण में मिली बड़ी उपलब्धि

स्वतंत्रता दिवस पर जोधपुरवासियों को सौगात, स्वच्छता सर्वेक्षण में मिली बड़ी उपलब्धि

जोधपुर.
शहर की सफाई व्यवस्था के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कई जगह पोल सामने आई। सफाई कर्मचारियों की फर्जी उपस्थिति बताई गई तो कहीं गंदगी के ढेर। दो दिन पहले की कुछ कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हुई। लेकिन अब आगे सभी को हिदायत देने और आगे सजगता के साथ काम करने की सीख देने के लिए मंगलवार को नगर निगम आयुक्त सुरेश कुमार ओला और रोहिताश्व तोमर ने वार्ड प्रभारियों की बैठक ली।

निगम आयुक्त दक्षिण ओला ने वार्ड प्रभारियों से कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में शहर को देशभर में 29 वीं रैंक मिलने के बाद अब नगर निगम कार्मिकों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। सभी कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने के लिए काम करना चाहिए। आयुक्त ओला ने कहा कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई जगहों पर फर्जी तरीके से सफाई कर्मचारियों की हाजिरी दर्ज की जा रही है, जबकि सफाई कर्मी उपस्थित भी नहीं रहते हैं। अब निरीक्षण के दौरान फर्जी उपस्थिति पाई गई तो सफाई कर्मी व वार्ड प्रभारी दोनों को निलंबित किया जाएगा। सफाई कर्मी उपस्थिति पंजिका में ‘पी’ यानि प्रजेंट लिखने की बजाय अपने हस्ताक्षर करेंगे। दोपहर 2 बजे के बाद किसी भी कचरा पॉइंट पर कचरा पाए जाने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी। बैठक में अधीक्षण अभियंता संपत मेघवाल, सॉलिड़ वेस्ट मैनेजमेंट प्रभारी एक्सइएन संजय पुरोहित, स्वास्थ्य अधिकारी सचिन मौर्य मौजूद रहे।

कोविड-19 उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई

जहां कहीं भी लोग बिना मास्क मिलते हैं उनके चालान बनाए जाएं। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई हो। यदि जरूरत हो तो प्रतिष्ठान भी सीज किए जाएं।

डोर टू डोर कचरा संग्रहण की नियमित मॉनिटरिंग
आयुक्त उत्तर तोमर ने डोर टू डोर कचरा संग्रहण योजना की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। हर घर से कचरा एकत्रित करने की बात कही। यदि टैक्सी समय पर नहीं पहुंचेगी तो संवेदक पर नियमानुसार दंड लगाया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग