9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वैज्ञानिक प्रतिभाओं को तराशने का आधार है विज्ञान मेला

- जिला स्तरीय विज्ञान मैला शुरू
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Feb 08, 2021

वैज्ञानिक प्रतिभाओं को तराशने का आधार है विज्ञान मेला

वैज्ञानिक प्रतिभाओं को तराशने का आधार है विज्ञान मेला

जोधपुर।
महामंदिर लाल मैदान स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को 53वां जिला स्तरीय तीन दिवसीय विज्ञान मेला शुरू हुआ। मुख्य अतिथि शहर विधायक मनीषा पंवार ने कहा कि पहली बार वर्चुअल मोड पर आधारित विज्ञान मेला वैज्ञानिक तरीके से बाल वैज्ञानिकों को डिजिटल विधा से जोडऩे के लिए प्रेरणादायक कदम है। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी व शिक्षाविद प्रोफेसर अयूब खान ने विज्ञान के क्षेत्र में डिजीटल क्रांति को देश के सुनहरे भविष्य के रूप में समाकलित किया। विशिष्ट अतिथि उद्यमी व समाजसेवी जसवंतसिंह कच्छवाहा, कांग्रेस प्रवक्ता अजय त्रिवेदी व युवा पार्षद कुश गहलोत ने भी बाल वैज्ञानिकों के साथ अपने अनुभव साझा किए। संयुक्त निदेशक प्रेमचंद सांखला ने बाल वैज्ञानिकों को निरंतर विज्ञान के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखने व वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।
मेला संयोजक व प्रधानाचार्य चंद्रशेखर दवे ने 10 मई तक चलने वाले विज्ञान मेले की गतिविधियों की जानकारी दी।
अंत में जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय डॉ भल्लूराम खींचड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता प्रिंस व्यास ने किया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग