
Video: पति के शव को लेकर दो पत्नियों में हाथापाई
जोधपुर. मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी के बाहर सोमवार को अपने पति के शव को लेकर दो पत्नियां आमने-सामने हो गई। दोनों पत्नियां पति के शव पर अधिकार जता रही थी और देखते ही देखते दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। परिजनों ने बीच बचाव कर मामला शांत करवाया। मामला गंभीर होते देख पुलिस ने मृतक के पिता को उसका शव सौंपा।
पुलिस के अनुसार प्रतापनगर सदर थाना क्षेत्र में रहने वाले मोहम्मद शकील ने रविवार रात को फंदा लगाकर जान दे दी। वह मूलत: भीतरी क्षेत्र घासमंडी पतंग मार्केट का रहने वाला है। सोेमवार सुबह एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी से शव लेने के लिए परिजनों के साथ उसकी दोनों पत्नियां भी पहुंची। मोर्चरी में ही दोनों के बीच शव को अपने कब्जे में लेकर दफनाने की बात पर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों एक दूसरे के साथ हाथापाई करने लग गई। उन्हें झगड़ते देखते मथुरा दास माथुर हॉस्पिटल चौकी के स्टाफ और परिजनों ने बीच-बचाव कर शांत करवाया। बाद में मृतक का शव पिता को सुपुर्द करने का निर्णय किया गया। मृतक ने दो शादियां कर रखी थी। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए अस्पताल के बाहर प्रदर्शन भी किया था।
Published on:
17 Jul 2023 09:09 pm
