9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संदिग्धों की तलाश में 486 झोंपडिय़ां-डेरे खंगाले, दो हिरासत में

- प्रत्येक थाने की दो-दो टीमों ने तीन घंटे तक सघन तलाशी ली
less than 1 minute read
Google source verification
संदिग्धों की तलाश में 486 झोंपडिय़ां-डेरे खंगाले, दो हिरासत में

संदिग्धों की तलाश में 486 झोंपडिय़ां-डेरे खंगाले, दो हिरासत में

संदिग्धों की तलाश में 486 झोंपडिय़ां-डेरे खंगाले, दो हिरासत में
- प्रत्येक थाने की दो-दो टीमों ने तीन घंटे तक सघन तलाशी ली
जोधपुर.
दीपावली के मद्देनजर चोरी-नकबजनी, लूट व अन्य वारदातों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस कमिश्नरेट में झुग्गी-झोंपडिय़ों व डेरों की सघन तलाशी ली गई। राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है।
पुलिस के अनुसार त्यौहार पर आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस कमिश्नर जोस मोहन के निर्देश पर दोपहर एक से शाम चार बजे तक झुग्गी-झोंपडिय़ों व डेरों में रहने वालों की जांच की गई। प्रत्येक थानों से दो-दो टीमें गठित की गई। इस दौरान 486 डेरे, झोंपडिय़ां, टेंट और फुटपाथ पर रहने वाले 1440 लोगों की जांच की गई। इनसे परिचय पत्र आदि से तस्दीक की गई। राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने जांच के दौरान दो जनों को हिरासत में लिया। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग